Wednesday, July 3, 2024
HomeCrime NewsCrime In Rajasthan : अपराध और खूनी संघर्ष का गढ़ बन रहा...

Crime In Rajasthan : अपराध और खूनी संघर्ष का गढ़ बन रहा है लोहागढ़

भरतपुर। देशभर में कभी वीरता और शौर्य के लिए पहचाना जाने वाला लोहागढ़ अब अपराध और खूनी संघर्ष का गढ़ बना हुआ है। जिले की भौगोलिक परिस्थितियां यहां के अपराध के ग्राफ को बढ़ाने का काम कर रही है।

जिले की सीमा का अधिकांश हिस्सा पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से जुड़ा हुआ है, जबकि मेवात इलाका हरियाणा से। उत्तर प्रदेश का पड़ोसी जिला होने की वजह से अवैध हथियार यहां के युवाओं के हाथों तक आसानी से पहुंच रहे हैं। बीते सवा दो साल में भरतपुर में दस जघन्य हत्याकांड, गैंगवार और दर्जनों फायरिंग की घटनाओं ने जिले को प्रदेशभर में चर्चाओं में ला दिया है। हालात ये हैं कि अपराधियों के मन में पुलिस या कानून का खौफ ही नहीं रहा। हालांकि पुलिस ने कई जघन्य हत्याकांड के खुलासे कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया, लेकिन फिर भी इन घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है।

प्रदेश में चर्चित रहीं ये दस घटनाएं

1. डॉक्टर दंपती हत्याकांड: 28 मई 2021 को अनुज गुर्जर और उसके भाई महेश गुर्जर ने दिनदहाड़े काली बगीची क्षेत्र में डॉक्टर सुदीप गुप्ता और उनकी पत्नी डॉ. सीमा गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए थे। वारदात बदला लेने के लिए की गई थी।

2. कृपाल जघीना हत्याकांड : 4 सितंबर 2022 को शहर के जघीना गेट क्षेत्र में भाजपा नेता कृपाल जघीना की अवैध हथियार से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें कुलदीप जघीना सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वारदात जमीनी विवाद को लेकर की गई थी।

3. पिता और दो बेटों की हत्या: 13 अक्टूबर 2022 को करवा चौथ के िदन गांव पथैना में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में फायरिंग हुई। इसमें एक व्यक्ति और उसके दो बेटों की मौत हो गई थी।

4. दोस्त के परिवार की हत्या: 26 नवंबर 2022 को कुम्हेर क्षेत्र के गांव सिकरोरा में एक दोस्त ने फायरिंग कर तीन भाइयों की हत्या कर दी थी। इसमें तीन अन्य घायल हुए थे। दो मुख्य आरोपियों सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। आपसी रंजिश के चलते यह फायरिंग की गई थी। 

5. साथी की गोली मारकर हत्या: 28 जनवरी 2023 को शहर की गोपालगढ़ कॉलोनी में हिस्ट्रीशीटर बेबी ने अपने साथी संजय बिहारी को घर बुलाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। यह वारदात भी आपसी रंजिश के कारण हुई थी।

6. लाला पहलवान पर फायरिंग: इसी साल 23 फरवरी को शहर के काली बगीची क्षेत्र में गजेंद्र उर्फ लाला पहलवान पर गैंगस्टर विनोद पथैना, चंदू देशवाल, शूटर प्रेमवीर और भीमा ने फायरिंग कर दी थी। घटना में लाला पहलवान को 5 गोलियां लगी थीं। चारों आरोपियों को गुड़गांव से गिरफ्तार कर लिया था। वारदात आपसी रंजिश के चलते हुई थी।

7. गर्ल्स कॉलेज के बाहर फायरिंग: इसी साल 17 मई को आरडी गर्ल्स कॉलेज के बाहर दो बाइक सवार बदमाशों ने आपसी रंजिश के चलते हिस्ट्रीशीटर अजय झामरी को गोली मारकर घायल कर दिया।

8. कुलदीप जघीना हत्याकांड : इसी साल 12 जुलाई को कृपाल जघीना हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुलदीप जघीना की आमोली टोल पर पुलिस कस्टडी में यात्रियों से भरी बस में कृपाल गैंग ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

9. भाई ने मारी भाई को गोली: इसी साल 9 अगस्त को जघीना गांव में राकेश नामक युवक ने अपने सगे भाई को गोली मार दी। इसमें भाई और मां घायल हो गए थी। वारदात भाईयों में आपसी रंजिश के चलते हुई थी।

10. हिस्ट्रीशीटर अजय झामरी की हत्या: इसी साल 27 अगस्त को तेजवीर, युवराज और एक अन्य बदमाश ने शहर के हीरादास चौराहे के पास दिनदहाड़े गोली मारकर अजय झामरी की हत्या कर दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments