Thursday, March 5, 2026
HomeCrime NewsCrime in Bihar : सनकी आशिक ने छठ पूजा से लौट रहे...

Crime in Bihar : सनकी आशिक ने छठ पूजा से लौट रहे प्रेमिका के परिवार के 6 लोगों को गोलियों से भूना, 3 की गई जान

पटना। लखीसराय के कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मुहल्ला में सनकी आशिक ने एक तरफा प्यार में सोमवार सुबह लड़की के परिवार को भून डाला। आरोपी ने लड़की को भी गोली मार दी। इस परिवार पर तब हमला किया गया जब वह छठ घाट से पूजा करके वापस लौट रहा था। घटना से इलाके में हडकंप मच गया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिसफोर्स मौके पर पहुंचा। मृतकों में 2 सगे भाई भी शामिल हैं।

घायलों को उपचार के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमे 3 गंभीर घायलों को पटना पीएमसीएच रेफर किया गया। घायलों में दोनों मृतक की पत्नी, बहन और पिता शामिल हैं। घटना को लेकर इलाके में तनाव बना हुआ है। लखीसराय एसपी ने बताया कि मामला एक तरफा प्यार का बताया जा रहा है। आशीष चौधरी अपने ही घर के सामने रहने वाली लड़की से प्यार करता था, और उससे शादी करना चाहता था। लड़की का परिवार इसका विरोध कर रहा था। इसी से नाराज होकर उसने लड़की के परिवार वालों को गोलियों से भून डाला। कुछ दिन पहले भी इस परिवार से आशीष चौधरी का विवाद हुआ था।

एसपी ने बताया कि जिस लड़की से आरोपी आशीष चौधरी प्यार करता था, वह परिवार के साथ सोमवार सुबह छठ घाट से अर्ध्य देकर वापस अपने घर लौट रही थी। आरोपी आशीष ने जान से मारने की नीयत से पूरे परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमे 2 सगे भाइयों राजनंदन झा और चंदन कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोली लगने से लड़की भी गंभीर रूप से घायल हुई। इनमें से 3 घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर किया गया। घटना को लेकर डीएम अमरेंद्र कुमार, एसपी पंकज कुमार, एसडीओ डॉक्टर निशांत मौके पर पहुंचे।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular