Tuesday, February 24, 2026
HomePush NotificationIshan Kishan Aditi Hundia: कौन हैं अदिति हुंडिया जो बनेंगी ईशान किशन...

Ishan Kishan Aditi Hundia: कौन हैं अदिति हुंडिया जो बनेंगी ईशान किशन की दुल्हन, धाकड़ बल्लेबाज की शादी को लेकर दादा का बड़ा खुलासा

Ishan Kishan Aditi Hundia: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद ईशान किशन की निजी जिंदगी चर्चा में है। उनके दादा अनुराग पांडेय ने खुलासा किया कि ईशान मॉडल अदिति हुंडिया को पसंद करते हैं और दोनों की जल्द शादी हो सकती है।

Ishan Kishan Aditi Hundia: ईशान किशन (Ishan Kishan) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) के 27वें लीग मैच में पाकिस्तान(IND vs PAK) के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। वहीं ईशान किशन के दादा अनुराग पांडेय (Anurag Pandey) ने अपने पोते की शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया।

ईशान किशन के दादा ने कहा-‘ईशान किशन जिससे भी शादी करना चाहेगा, हम उसे स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। उसके बड़े भाई ने कहा कि पल्लवी से शादी करेंगे तो हमने स्वीकार कर लिया। अब इसका भी कर लेंगे। अदिति हुंडिया (Aditi Hundia) उसकी गर्लफ्रेंड है. वह एक मॉडल है. वो राजस्थान(Rajasthan) के जयपुर (Jaipur) की रहने वाली हैं. ईशान किसी से भी शादी करे हम खुश हैं. हमें वही स्वीकार करना चाहिए जिससे बच्चों को खुशी मिले.”

कौन हैं अदिति हुंडिया ?(Who Is Aditi Hundia)

अदिति ने मॉडलिंग की दुनिया में अपना एक अलग ही नाम बनाया है। मॉडलिंग के अलावा आदिति ने अपना एक फैशन ब्रांड भी बनाया है। उनके ब्रांड का नाम ‘लेबल अदिति हुंडिया’ है। कथित तौर पर आदिति के पिता भी जयपुर के एक कारोबारी हैं। उन्होंने अपने पिता की राह चुनते हुए बिजनेस की दुनिया में कदम रखा।

मॉडलिंग करियर की 2016 में की थी शुरुआत

गौरतलब है कि आदिति ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत 2016 में की थी। इसके अगले साल यानी 2017 में उन्होंने ‘FBB कलर्स फेमिना मिस इंडिया राजस्थान’ का टाइटल जीता। फिर 2018 में आदिति ने ‘मिस दीवा सुप्रानेशनल’ का खिताब अपने नाम किया। अदिति सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 2 लाख 70 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

ये भी पढ़ें: Jaipur Airport Dog Bites: जयपुर एयरपोर्ट पर कुत्ते ने महिला यात्री को काटा, घटना से एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular