Saturday, July 27, 2024
Homeजेआईजे स्पेशलCountry of Tigers : बाघों का देश भारत...

Country of Tigers : बाघों का देश भारत…

29 जुलाई को ‘अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस’ मनाया जाता है। वैश्विक स्तर पर बाघों के संरक्षण और उनकी लुप्त हो रही प्रजाति को बचाने के लिए जागरूकता फैलाना ही इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य है। क्या आप जानते है कि सबसे ज्यादा बाघ कौनसे देश में है, नहीं तो चलिए हम आपको बताते है…

पर्यावरण संगठन और ग्लोबल टाइगर फोरम द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार  भारत में बाघ की संख्या 3682 है, जो विश्व की संख्या का लगभग 75 प्रतिशत से अधिक है। सबसे बड़े बाघ गणना के रूप में भारत का नाम ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में भी दर्ज कराया गया है। आपको बता दें साल 1973 में भारत में सिर्फ 9 टाइगर रिजर्व थे, जबकि आज की तारीख में इनकी संख्या बढ़कर 53 हो गई है। भारत में सबसे ज्यादा टाइगर मध्य प्रदेश  (785), कर्नाटक (563), उत्तराखंड (560) और महाराष्ट्र में (444) है। अगर इन चारों राज्यों को मिला दिया जाए तो 50% टाइगर इन्हीं राज्य में है। इसके अलावा तमिलनाडु (306), असम (227), केरल (213), उत्तर प्रदेश (205), राजस्थान (88), आंध्र प्रदेश (63), बिहार (54), अरुणाचल प्रदेश (9), ओडिशा (20), छत्तीसगढ़ (17), झारखंड (1) और गोवा में 5 बाघ हैं।

अब आपको बताते है कि बाकि देशों में बाघों की संख्या कितनी है…भारत के बाद दूसरे नंबर पर इंडोनेशिया आता है जहां 500 बाघ है। तीसरे नंबर पर आता है नेपाल, यहां 355 बाघ है। इसके अलावा थाईलैंड में 189 (एक सौ नवासी), मलेशिया में 150, बांग्लादेश में 106, भूटान में 103, चीन में 50 बाघ है। वहीं म्यांमार में 22, वियतनाम में 5 और लाओस में 2 बाघ है। कंबोडिया की बात करें तो कंबोडिया में एक भी बाघ नहीं है।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments