Tuesday, November 10, 2026
HomeLatest NewsUP के सहारनपुर में ट्रेन को पलटाने की साजिश, रेलवे पटरी पर...

UP के सहारनपुर में ट्रेन को पलटाने की साजिश, रेलवे पटरी पर मिला धातु का टुकड़ा, जांच शुरू

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में टपरी हरिद्वार लाइन पर रेलवे पटरी पर लोहे के बड़े टुकड़े के कारण बड़ा हादसा टल गया। रेलवे, जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर अवरोध हटाया और ट्रेन यातायात को अस्थायी रूप से रोका। बाद में सेवाएं सुचारू रूप से बहाल हो गईं।

सहारनपुर (उप्र), उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में टपरी हरिद्वार लाइन पर रेलवे पटरी पर लोहे के एक बड़े टुकड़े का समय रहते पता चलने से एक बड़ा हादसा टल गया. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. रेलवे ने मंगलवार की सुबह हुई इस घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

अवरोध हटाने के बाद रेल सेवाएं की बहाल

रेलवे अधिकारी, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीमों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. अवरोध को हटाने के लिए ट्रेन यातायात को अस्थायी रूप से रोक दिया गया. बाद में रेलवे सेवाएं सुचारू रूप से बहाल हो सकीं.

ट्रैक से गुजरने वाली थी आनंद विहार कोटद्वार एक्सप्रेस

सहारनपुर के स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मंगलवार रात्रि 1 बजे टपरी रेलवे पटरी पर लोहे का एक बड़ा टुकड़ा पड़ा होने की जानकारी मिलते ही आनंद विहार से कोटद्वार जा रही ट्रेन को रोक दिया गया . मौके से लोहे के इस टुकड़े को हटाकर रेल मार्ग को सुचारू कर दिया गया. 15 मिनट की देरी के बाद आनंद विहार कोटद्वार एक्सप्रेस को रवाना कर दिया गया. सुनील कुमार ने बताया कि इस घटना को साजिश मानकर जांच कराई जा रही है. आर पी एफ शामली द्वारा इस मामले की जांच की जाएगी ।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image