Tuesday, April 7, 2026
Homechunavi halchalप्रियंका गांधी का एलडीएफ पर बड़ा हमला, बोलीं—वायनाड आवास योजना रोकी गई,...

प्रियंका गांधी का एलडीएफ पर बड़ा हमला, बोलीं—वायनाड आवास योजना रोकी गई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से केरल की जनता परेशान

प्रियंका गांधी वाड्रा ने केरल में मुंडक्कई-चूरलमाला भूस्खलन पीड़ितों के लिए कांग्रेस की आवासीय परियोजना में देरी का कारण राज्य सरकार की मंजूरी देर से मिलने को बताया। कलपेट्टा में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट की टाउनशिप का उद्घाटन होने के बाद ही कांग्रेस परियोजना को अनुमति दी गई। उन्होंने 9 अप्रैल के चुनाव में मतदाताओं से यूडीएफ के समर्थन की अपील भी की।

Kerala Assembly Elections 2026: वायनाड। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने मंगलवार को दावा किया कि केरल में मुंडक्कई-चूरलमाला भूस्खलन की घटना के पीड़ितों के लिए पार्टी की आवासीय परियोजना में राज्य की वाम सरकार से मंजूरी समय पर न मिलने की वजह से देरी हुई।

प्रियंका गांधी का एलडीएफ पर हमला

प्रियंका ने यहां कलपेट्टा में यूडीएफ गठबंधन की एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि एलडीएफ की टाउनशिप के उद्घाटन के बाद ही कांग्रेस की परियोजना को मंजूरी दी गई। उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग में मेरे साथियों को भी ये ही दिक्कतें हुई होंगी। प्रियंका की यह दलील वायनाड आवासीय परियोजना के लिए धन इकट्ठा करने और पैसे के इस्तेमाल के संबंध में कांग्रेस पर अनियमितताओं के आरोपों के बीच आई है।

कांग्रेस महासचिव ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (CM Pinarayi Vijayan) पर भी हमला किया और सवाल किया कि भ्रष्टाचार के कई आरोपों का सामना करने के बावजूद उनके खिलाफ कोई मामला क्यों नहीं है, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का विरोध करने वालों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियां ​​जांच कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया, तो, यह साफ है कि उनके बीच एक गुप्त समझौता है और वे अपने राजनीतिक फायदे के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

पिछले 10 सालों के एलडीएफ राज में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ : प्रियंका

प्रियंका गांधी ने यह आरोप भी लगाया कि केरल में पिछले 10 सालों के एलडीएफ राज में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है, बेरोजगारी बढ़ी है, राज्य पर बहुत ज्यादा कर्ज है, और कर बढ़ गए हैं, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। पहाड़ी इलाकों में बढ़ते मानव-पशु संघर्ष की घटनाओं का ज़िक्र करते हुए, वायनाड से कांग्रेस सांसद ने कहा कि इस समस्या का हल निकालने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति और मिलकर काम करने की जरूरत है, लेकिन एलडीएफ इसके लिए तैयार नहीं है। उन्होंने मतदाताओं से 9 अप्रैल के चुनाव में यूडीएफ के पक्ष में वोट डालने की अपील की।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular