Thursday, October 2, 2025
HomePush NotificationMallikarjun Kharge Hospitlised : कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को पेसमेकर लगाया गया, बुखार...

Mallikarjun Kharge Hospitlised : कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को पेसमेकर लगाया गया, बुखार और पैरों में दर्द की हुई थी समस्या

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को उम्र संबंधी समस्याओं और सांस लेने में तकलीफ के चलते बेंगलुरु के एमएस रमैया अस्पताल में पेसमेकर लगाया गया। उनके बेटे प्रियंक खरगे ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। डॉक्टरों ने कुछ दिन आराम की सलाह दी है। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने अस्पताल जाकर उनका हालचाल लिया और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Mallikarjun Kharge Hospitlised : बेंगलुरु। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बुधवार को पेसमेकर लगाया गया। उनके बेटे और कर्नाटक के मंत्री प्रियंक खरगे ने यह जानकारी दी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, 83 वर्षीय खरगे को मंगलवार को शहर के एम एस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रियंक ने कहा कि उनके पिता की हालत स्थिर है और वह बेहतर महसूस कर रहे हैं।

खरगे को पेसमेकर लगाया गया

प्रियंक ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को पेसमेकर लगाने की सलाह दी गई थी और उन्हें तय प्रक्रिया के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है और वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। आपकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का आभारी हूं। बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि खरगे की हालत स्थिर है और किसी को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।उन्होंने कहा, ‘डॉक्टरों ने उम्र संबंधी समस्याओं और सांस लेने में तकलीफ के कारण पेसमेकर लगाने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि हृदय गति स्थिर रखने के लिए यह ज़रूरी है। इसके अलावा कोई समस्या नहीं है।’’

प्रियंक ने कहा, प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सब कुछ ठीक और स्थिर है। किसी को चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है। लोगों के आशीर्वाद और शुभकामनाओं से उन्हें (खरगे) कोई और समस्या नहीं है। प्रियंक ने कहा कि उनके पिता 83 वर्ष के हैं और देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते उन पर एक बड़ी ज़िम्मेदारी है और मौजूदा हालात में इस जिम्मेदारी को निभाना निश्चित रूप से एक मुश्किल काम है। प्रियंक ने कहा, ‘लेकिन उनके साथ लोगों का आशीर्वाद और शुभकामनाएं हैं।’

सिद्धरमैया ने खरगे से मुलाकात की

डॉक्टरों ने सर्जरी के बाद खरगे को आराम करने की सलाह दी है। प्रियंक ने कहा, ‘उन्हें दो-तीन दिन आराम की ज़रूरत पड़ सकती है, चिंता की कोई बात नहीं है।’ मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने खरगे से अस्पताल जाकर मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। खरगे राज्यसभा में विपक्ष के नेता भी हैं।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular