Mallikarjun Kharge On Budget 2026: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय बजट को लेकर मोदी सरकार की आलोचना करते हुए रविवार को कहा कि इस सरकार के पास नीति, दृष्टि, समाधान और राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं है. उन्होंने यह दावा भी किया कि वंचित वर्गों के लिए कोई सहायता नहीं दी गई और किसानों की भी उपेक्षा हुई है।
‘मोदी सरकार के पास अब नए विचारों की कमी दिखती है’
खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘मोदी सरकार के पास अब नए विचारों की कमी दिखती है. बजट-2026 भारत की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों का एक भी समाधान नहीं देता. ‘मिशन मोड’ अब ‘चैलेंज रूट’ बन गया है. ‘सुधार एक्सप्रेस’ शायद ही कभी किसी ‘सुधार’ जंक्शन पर रुकती है.’
उन्होंने दावा किया कि अब कोई नीति-दृष्टि नहीं है और कोई राजनीतिक इच्छाशक्ति भी नहीं है.
Modi Govt has run out of ideas. #Budget2026 does not provide a single solution to India’s many economic, social, and political challenges.
— Mallikarjun Kharge (@kharge) February 1, 2026
“Mission Mode” is now “Challenge Route.”
“Reform Express” rarely stops at any "Reform" Junction.
Net result: NO policy vision, NO…
कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, ‘हमारे अन्नदाता किसान आज भी सार्थक कल्याणकारी समर्थन या आय सुरक्षा योजना का इंतज़ार कर रहे हैं. असमानता ब्रिटिश राज के दौर से भी आगे निकल चुकी है, लेकिन बजट में इसका ज़िक्र तक नहीं है और न ही SC,ST, OBC, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और अल्पसंख्यक समुदायों के लिए कोई सहायता दी गई है.’
‘नीति के अभाव को छिपाने के लिए इसमें नारा तक नहीं है’
खरगे के मुताबिक, वित्त आयोग की सिफारिशों का और अध्ययन करना होगा, लेकिन वे भी गंभीर वित्तीय दबाव में चल रही राज्य सरकारों को कोई राहत देती नहीं दिखतीं तथा संघवाद इसकी बलि बन गया है. उन्होंने कई अन्य बिंदुओं का उल्लेख करते हुए कहा, ‘यह बजट कोई समाधान नहीं देता. नीति के अभाव को छिपाने के लिए इसमें नारा तक नहीं है.’
ये भी पढ़ें: Budget 2026: बजट में किसानों, युवाओं पर जोर, इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, पढ़ें बड़ी बातें




