Tuesday, March 17, 2026
Homechunavi halchalDonate for Desh : कांग्रेस के कैम्पेन के साथ खेला, ऑनलाइन डोमेन...

Donate for Desh : कांग्रेस के कैम्पेन के साथ खेला, ऑनलाइन डोमेन पर क्लिक करते खुल रहा भाजपा का ऑफिशियल पेज

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने सोमवार से अपने समर्थकों से चंदा इकट्ठा करने के लिए ‘डोनेट फॉर देश’ नाम का अभियान शुरू किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने खुद 1.38 लाख रुपए देकर इसकी शुरुआत की। लोकसभा चुनाव-2024 के लिए फंड जुटाने के लिए इस अभियान को लॉन्च किया गया। लेकिन, पार्टी के इस कैम्पेन के साथ बड़ा खेला हो गया है। वह इसीलिए कि कांग्रेस ने जिस नाम का अभियान शुरू किया उस नाम का डोमेन नेम किसी और ने रजिस्टर कर लिया। न सिर्फ रजिस्टर कर लिया, बल्कि वहां भाजपा को डोनेट करने का लिंक तक डाल दिया। ऐसे में जो भी कांग्रेस का समर्थक ऑनलाइन डोनेशन के लिए donatefordesh.org लिंक पर जा रहा है वहां भाजपा का पेज खुल रहा है। इस अनुभव के बाद अब कांग्रेस के समर्थक पार्टी को ही कोस रहे हैं। गूगल पर आप कांग्रेस को चंदा देने के लिए लिंक सर्च करेंगे तो भाजपा का पेज खुल रहा है।

कांग्रेस 28 दिसंबर को अपना 138 वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इस मौके पर कांग्रेस की तरफ से 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों से 138 रुपए, 1380 रुपए, 13800 रुपए या फिर इससे 10 गुना राशि का चंदा मांगा गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस अभियान को लॉन्च करते हुए खुद 1 लाख 38 हजार रुपए डोनेट किए।

यह अभियान फिलहाल ऑनलाइन चल रहा है। 28 दिसंबर को कांग्रेस के स्थापना दिवस के बाद पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से कम से कम 138 रुपए चंदा मांगेंगे। खड़गे ने कहा- पहली बार पार्टी देश के लिए दान करने को कह रही है। अगर हम अमीर लोगों पर निर्भर होते हैं तो हमें उनकी पॉलिसी माननी पड़ती है। महात्मा गांधी ने भी देश को आजादी दिलाने के लिए लोगों से चंदा लिया था। कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने कहा- यह अभियान महात्मा गांधी के तिलक स्वराज फंड से प्रेरित है, जो उन्होंने 1919-20 में शुरू किया था। बड़ी बात ये डोनेट फॉर देश डोमेन भाजपा पहले ही बुक कर चुकी है।

कांग्रेस ने जारी किया नया डोमेन लिंक  http://donateinc.in. या http://inc.in.

कांग्रेस नेता अजय माकन ने इस अभियान का ऑनलाइन लिंक और अन्य जानकारी दी। उन्होंने बताया कि http://donateinc.in. या http://inc.in. पर कांग्रेस को डोनेशन दिया जा सकता है। साथ ही कहा कि जो भी डोनेशन देगा उसे AICC की तरफ से एक साइन किया हुआ सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा- अगर हम बिजनेसमैन की जगह आम लोगों से डोनेशन लेंगे तो हम पर कोई दबाव नहीं होगा। हम बिना प्रेशर के काम कर सकेंगे। हम दिल्ली में इसे मजबूती से फॉलो करेंगे। इस अभियान के जरिए हम लोगों के पास डोर-टु-डोर जाएंगे। इससे हम उनसे संपर्क भी साध पाएंगे और डोनेशन भी जुटा पाएंगे।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular