Sunday, October 6, 2024
HomeजयपुरCM गहलोत ने नेहरू संग्रहालय का नाम बदलने को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

CM गहलोत ने नेहरू संग्रहालय का नाम बदलने को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

जयपुर। CM अशोक गहलोत ने नई दिल्ली स्थित नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय (NMML) का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (PMML) सोसायटी किए जाने को लेकर गुरुवार को केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर निशाना साधा और इस कदम को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। गहलोत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर लिखा केंद्र की राजग सरकार अपने पूर्ववर्ती प्रधानमंत्रियों द्वारा किए गए कार्यों का नाम बदलने के लिए किस स्तर तक जाएगी यह समझ के परे है। यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।

गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के कामों का जिक्र करते हुए लिखा किसी भी प्रधानमंत्री को तो गर्व होना चाहिए कि इस देश को पंडित जवाहरलाल नेहरू जैसे पहले प्रधानमंत्री मिले जिन्होंने 17 साल के कार्यकाल में मजबूत भारत की आधारशिला रखी और IIT,IIM, BARC, भेल, योजना आयोग, भाखड़ा नांगल बांध, नागार्जुन सागर बांध और कई अन्य परियोजनाओं के अलावा कई अग्रणी संस्थान दिये जिनकी भारत के विकास में अहम भूमिका है। गुट निरपेक्ष आंदोलन (NAM) और पंचशील के सिद्धांत पंडित नेहरू की देन हैं।

CM ने कहा कि यह समझ से परे है कि ऐसे महान व्यक्ति जिस घर में 16 साल रहे, जिस जगह की पहचान नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय के रूप में है, उसका नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय कर वे क्या हासिल करना चाहते हैं? उल्लेखनीय है कि NMML का नाम बदले जाने के निर्णय के कुछ सप्ताह बाद सरकार ने औपचारिक रूप से बुधवार को इसका नाम PM संग्रहालय एवं पुस्तकालय सोसायटी कर दिया। पहले यह पूरी तरह से देश के प्रथम प्रधानमंत्री को समर्पित था, लेकिन सरकार ने अन्य सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों को इसमें प्रमुखता से स्थान देने के लिए इसका नाम बदलने का निर्णय लिया था।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments