Wednesday, April 8, 2026
HomePush Notificationचंबल नदी पर बन रहा राम जल सेतु, 17 जिलों को मिलेगा...

चंबल नदी पर बन रहा राम जल सेतु, 17 जिलों को मिलेगा शुद्ध पानी, CM भजनलाल ने किया निरीक्षण

RamJal Setu Link Project: राजस्थान के बूंदी में CM भजनलाल शर्मा ने राम जल सेतु लिंक परियोजना के तहत चंबल एक्वाडक्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने इसे महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य के निर्देश दिए। इस परियोजना से पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों को पेयजल और सिंचाई के लिए पानी मिलेगा, जिससे करीब 40% आबादी को लाभ होगा।

RamJal Setu Link Project: राजस्थान के बूंदी जिले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को इंद्रगढ़ तहसील के गुहाटा गांव पहुंचकर राम जल सेतु लिंक परियोजना के तहत निर्माणाधीन चंबल एक्वाडक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना को राज्य की अति महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

17 जिलों को मिलेगा पानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राम जल सेतु लिंक परियोजना के माध्यम से पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों में पेयजल और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाएगा. इससे प्रदेश की करीब 40 प्रतिशत आबादी को सीधा लाभ मिलेगा. सीएम ने बताया कि चंबल एक्वाडक्ट इस परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए इसके निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग जरूरी है. उन्होंने अधिकारियों से प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए.

जल आपूर्ति के साथ आवागमन सुविधा बेहतर होगी

अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह एक्वाडक्ट कोटा के पीपल्दा समेल गांव और बूंदी के गुहाटा गांव के बीच चंबल नदी पर बनाया जा रहा है. जिसकी कुल लंबाई 2,280 मीटर है. इसका एक छोर कोटा की दीगोद तहसील के पीपल्दा समेल गांव को जोड़ेगा, जबकि दूसरा छोर बूंदी के गुहाटा गांव से मिलेगा. इस एक्वाडक्ट के जरिए से न सिर्फ जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी बल्कि आवागमन की सुविधा भी बेहतर होगी.

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने परियोजना से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया. उन्होंने साइट पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया. इस दौरान जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन अभय कुमार सहित परियोजना से जुड़े अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: 91 लाख मतदाताओं का नाम कटने पर ममता बनर्जी ने जताई चिंता, SIR के खिलाफ कानूनी लड़ाई जारी रखने के दिए संकेत


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular