Wednesday, July 3, 2024
Homeताजा खबरअरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में फटा बादल ,कई जगह भूस्खलन,बाढ़ जैसे हालात,...

अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में फटा बादल ,कई जगह भूस्खलन,बाढ़ जैसे हालात, राजमार्ग पर कई वाहन फंसे

Cloud Bust In Itanagar: अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में रविवार सुबह बादल फटने से कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं.अधिकारियों ने यह जानकारी दी.प्रदेश में पिछले कुछ हफ्तों से भारी बारिश हो रही है लेकिन पिछले 2 दिनों में स्थिति में सुधार हुआ है.अधिकारियों ने बताया कि रविवार को बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं किया गया था.आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 10.30 बजे बादल फटने की घटना के बाद ईटानगर के कई हिस्सों में और उसके आसपास के इलाकों से भूस्खलन की खबरें हैं

NH 415 के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात

राष्ट्रीय राजमार्ग 415 के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं.उन्होंने बताया कि राज्य की राजधानी के लोगों की जीवनरेखा माने जाने वाले राजमार्ग पर कई वाहन फंसे हुए हैं.

प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की दी सलाह

जिला प्रशासन ने लोगों से नदियों के किनारे और भूस्खलन के खतरे वाले क्षेत्रों में न जाने को कहा है. उन्होंने बताया कि भारी बारिश के मद्देनजर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है.उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने 7 स्थानों पर राहत शिविर लगाए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments