Kolkata TMC BJP Clash: कोलकाता में पीएम मोदी की रैली से पहले TMC और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई. यह झड़प शनिवार को गिरीश पार्क इलाके में हुई. इस दौरान टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच पथरबाजी हो गई. इसके बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल हो गया. यह घटना ब्रिगेड परेड मैदान से लगभग 5 किलोमीटर दूर हुई यहीं आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रैली थी.
STORY | Clashes break out between TMC, BJP workers in Kolkata ahead of Modi's rally
— Press Trust of India (@PTI_News) March 14, 2026
Clashes broke out between supporters of the TMC and the BJP near Girish Park in central Kolkata on Saturday, about 5 km from the Brigade Parade Ground where Prime Minister Narendra Modi is… pic.twitter.com/GF2wGNUNqY
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लगाया पीएम की रैली में जाने से रोकने का आरोप
भाजपा समर्थकों ने आरोप लगाया कि जब वे प्रधानमंत्री के समर्थन में नारे लगाते हुए रैली स्थल की ओर जा रहे थे, तब अचानक कुछ इलाकों से उन पर पत्थर फेंके गए. इस दौरान विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते झड़प का रूप ले लिया. दोनों ओर से पत्थरबाजी और धक्कामुक्की की घटना सामने आई. झड़प के दौरान कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.
#WATCH | Kolkata, West Bengal: A clash broke out between BJP and TMC workers in the Girish Park area; stones were also pelted
— ANI (@ANI) March 14, 2026
More details are awaited. pic.twitter.com/XASHF4Hkxd
हालांकि, स्थानीय टीएमसी कार्यकर्ताओं ने इन आरोपों का खंडन किया और दावा किया कि भाजपा समर्थकों ने ही पहले गाली-गलौज की और उन पर पथराव शुरू किया. उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय टीएमसी नेताओं के आवास पर भी पत्थर फेंके गए.
मुझ पर भी हमला किया गया: शशि पांजा
ममता सरकार में मंत्री शशि पांजा ने BJP कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने “बॉयकॉट बीजेपी” का बैनर देखा और उसे फाड़ दिया। इसके बाद उन्होंने तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के साथ मारपीट की. हमारे 50 कार्यकर्ता घायल हुए हैं. आप उनको भाजपा कार्यकर्ता कहते हैं ये लोग गुंडे हैं, खूनी हैं, जितनी भी बस गए सब रुके और इस घर पर आक्रमण किया. राज्य मंत्री ने कहा कि इस हिंसा में केवल तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि पुलिस को भी चोटें आईं.
#WATCH कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री शशि पांजा ने कहा, "मैं घायल हूं। मेरे TMC कार्यकर्ता भी घायल हैं… ये लोग हत्यारे हैं, आप उनको भाजपा कार्यकर्ता कहते हैं?…50 से अधिक घायल हैं… ये लोग गुंडे हैं, खुनी हैं, बॉयकॉट भाजपा का पोस्टर फाड़ा, TMC के समर्थक को मारा और… https://t.co/vjpy6U522k pic.twitter.com/clTPGfhBAN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2026
ये भी पढ़ें: Amit Shah ने पंजाब की आप सरकार पर साधा निशाना, कहा-‘पंजाब को भ्रष्टाचार, मादक पदार्थ और अपराध में डुबो दिया’




