Wednesday, January 21, 2026
HomePush NotificationDonald Trump Peace Plan Proposal : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के शांति बोर्ड...

Donald Trump Peace Plan Proposal : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के शांति बोर्ड में शामिल होने पर चीन को आपत्ति, संरा के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाई

चीन ने गाजा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित शांति बोर्ड पर आपत्ति जताते हुए संयुक्त राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन सच्चे बहुपक्षवाद में विश्वास करता है और संयुक्त राष्ट्र को केंद्र में रखकर अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था, कानून और चार्टर के सिद्धांतों की रक्षा करता रहेगा।

Donald Trump Peace Plan Proposal : बीजिंग। चीन ने गाजा के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा प्रस्तावित शांति बोर्ड में शामिल होने पर बुधवार को अपनी आपत्ति प्रकट की है और संयुक्त राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन (Guo Jiakun) ने यहां एक समाचार ब्रीफिंग में कहा कि चीन हमेशा सच्चे बहुपक्षवाद के लिए प्रतिबद्ध रहा है, और संयुक्त राष्ट्र को केंद्र में रखकर अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की मजबूती से रक्षा करेगा।

चीन ने जताई नाराजगी

गुओ ट्रंप के इस बयान के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे कि संयुक्त राष्ट्र को बने रहना चाहिए, लेकिन उन्होंने जो शांति बोर्ड प्रस्तावित किया है, वह ‘शायद’ संगठन की जगह ले ले। गुओ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हालात कैसे भी हों, चीन संयुक्त राष्ट्र को केंद्र में रखकर अंतरराष्ट्रीय प्रणाली, अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के उद्देश्य और सिद्धांतों के आधार पर अंतरराष्ट्रीय संबंधों को संचालित करने वाले बुनियादी नियमों की मजबूती से रक्षा करेगा।

चीन ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की कि उसे अमेरिका से शांति बोर्ड में शामिल होने का निमंत्रण मिला है, लेकिन उसने इस बारे में कहने से मना कर दिया कि वह शामिल होगा या नहीं।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular