Wednesday, July 16, 2025
Homeताजा खबरआंध्र प्रदेश : NDA के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार चुने गए चंद्रबाबू...

आंध्र प्रदेश : NDA के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार चुने गए चंद्रबाबू नायडू, 12 जून को लेंगे सीएम पद की शपथ

अमरावती, तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को मंगलवार को आंध्र प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) NDA का नेता चुना गया. विजयवाड़ा में आयोजित तेलुगु देशम पार्टी, जनसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों की बैठक में नायडू को सर्वसम्मति से नेता चुना गया.राजग की बैठक में भाजपा की आंध्र प्रदेश इकाई की प्रमुख डी पुरंदेश्वरी और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण भी शामिल हुए और उन्होंने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर नायडू का समर्थन किया.

तेदेपा नेता के अचेन नायडू ने कहा कि इससे पहले सुबह नायडू को सर्वसम्मति से पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया.इसी तरह जनसेना पार्टी के संस्थापक पवन कल्याण को विधानसभा में पार्टी का नेता चुना गया.

शपथ ग्रहण में शामिल होंगे पीएम मोदी

बता दें कि 12 जून को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में TDP प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री के रूप में पवन कल्याण के साथ-साथ कई कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे. इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular