Sunday, March 15, 2026
HomeNational NewsCBSE Board Exams Cancelled: ईरान जंग के कारण लगातार बढ़ते तनाव के...

CBSE Board Exams Cancelled: ईरान जंग के कारण लगातार बढ़ते तनाव के चलते फैसला, पश्चिम एशिया में रद्द की 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं

CBSE Board Exams Cancelled: (CBSE) ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने 16 मार्च से 10 अप्रैल 2026 के बीच होने वाली कक्षा 12 की शेष परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। यह निर्णय Bahrain, Iran, Kuwait, Oman, Qatar, Saudi Arabia और United Arab Emirates में स्थित CBSE स्कूलों के छात्रों पर लागू होगा।

CBSE Board Exams Cancelled: CBSE बोर्ड ने रविवार को घोषणा की कि पश्चिम एशिया के कई देशों में कक्षा 12 की बाकी बोर्ड परीक्षाएं को कैंसिल कर दिया गया है. बोर्ड ने यह निर्णय क्षेत्र में जारी ईरान‑इजराइल‑अमेरिका तनाव से उत्पन्न सुरक्षा स्थिति को देखते हुए लिया है. CBSE के ऑफिशियल सर्कुलर के मुताबिक, 16 मार्च से 10 अप्रैल 2026 के बीच निर्धारित कक्षा 12 की सभी परीक्षाएं उन छात्रों के लिए रद्द कर दी गई हैं, जो पश्चिम एशिया के कुछ देशों में स्थित CBSE से संबद्ध स्कूलों में पढ़ रहे हैं.

इन देशों में लागू होगा फैसला

बोर्ड के अनुसार यह निर्णय निम्न देशों में स्थित सीबीएसई स्कूलों के छात्रों पर लागू होगा, जिसमें बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात का नाम शामिल है. इन देशों में स्थित स्कूलों के लिए 16 मार्च से 10 अप्रैल के बीच निर्धारित कक्षा 12 की सभी परीक्षाएं रद्द मानी जाएंगी.

पहले स्थगित परीक्षाएं भी रद्द

CBSE ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन परीक्षाओं को पहले स्थगित किया गया था, वे भी अब रद्द मानी जाएंगी. इससे पहले 1 मार्च, 3 मार्च, 5 मार्च, 7 मार्च और 9 मार्च 2026 को जारी सर्कुलरों के माध्यम से कई परीक्षाओं को टाल दिया गया था. अब बोर्ड ने निर्णय लिया है कि उन सभी परीक्षाओं को भी पूरी तरह रद्द माना जाएगा.

छात्रों के लिए आगे क्या होगा

CBSE ने कहा है कि प्रभावित छात्रों के परिणाम घोषित करने के लिए अलग से मूल्यांकन पद्धति या वैकल्पिक व्यवस्था के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे. बोर्ड का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

ये भी पढ़ें: Kolkata TMC BJP Clash: टीएमसी-भाजपा समर्थकों के बीच झड़प मामले में 9 लोग गिरफ्तार, चुनाव आयोग ने भी मामले पर मांगी रिपोर्ट

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular