Saturday, July 6, 2024
HomeCrime Newsयुवा कांग्रेस नेता पर हमले में BJP नेताओं सहित 10 के खिलाफ...

युवा कांग्रेस नेता पर हमले में BJP नेताओं सहित 10 के खिलाफ मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश। युवा कांग्रेस की अमेठी इकाई के अध्यक्ष शुभम सिंह पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में भाजपा के 2 नेताओं और 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गयी है। अमेठी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) इलामारन ने बताया कि शुभम सिंह के मामले में अमेठी थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है और इस मामले में दोषी पाए गए व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

युवा कांग्रेस के नेता पर हुए कथित जानलेवा हमले को लेकर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल और पूर्व मंत्री आशीष शुक्ला समेत अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर भाजपा नेताओं को इसके लिए जिम्मेदार बताया।

अमेठी थाने में दी गई तहरीर में सिंह ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे वह मुंशीगंज रोड स्थित इंटरनेशनल होटल से खाना पैक करा कर जैसे ही बाहर निकला, पीछे से स्कार्पियो पर सवार होकर पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र प्रताप सिंह (राजू सिंह), और भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विशु मिश्रा और उनके साथ 8 अन्य लोगों ने उनके ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में सत्येन्द्र प्रताप सिंह (राजू सिंह) और विषु मिश्रा को नामजद करके और 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने मामले को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि कांग्रेस के लोग हताश और निराश हैं, ऐसे में उनके पास ऐसी ओछी राजनीति के सिवा कुछ नहीं बचा है। त्रिपाठी ने कहा कि इस मामले में सच्चाई कहीं दूर-दूर तक नहीं है, आरोप पूरी तरह निराधार है।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments