Friday, April 10, 2026
HomePush Notificationअक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ का बज तेज, क्या बॉक्स ऑफिस...

अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ का बज तेज, क्या बॉक्स ऑफिस पर बनेगा नया ओपनिंग डे रिकॉर्ड

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म भूत बांग्ला का ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसकी चर्चा तेज हो गई है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं।

Akshay Kumar Bhoot Bangla : मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhoot Bangla) को लेकर सुखियों में छाये हुए है, उनके फैंस फिल्म ‘भूत बंगला’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 6 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से इसकी चर्चा और भी तेज हो गई है, जिससे दर्शकों के बीच उत्सुकता काफी बढ़ गई है। आम तौर पर जब किसी बड़ी फिल्म को लेकर बाजार में जबरदस्त बज बनता है, तो उसके संभावित बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो जाती हैं। हालांकि ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है, इसका असली पता तो रिलीज के बाद ही चलेगा।

फिलहाल अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म ‘मिशन मंगल’ (Mission Mangal) है, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 29.16 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। अगर ऐसे में ‘मिशन मंगल’ पहले दिन 30 करोड़ रुपये या उससे अधिक का कलेक्शन कर लेती है, तो यह अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन सकती है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है।

अक्षय कुमार की 5 सबसे बड़ी ओपनर फिल्में

‘मिशन मंगल’ के अलावा पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अक्षय कुमार की टॉप फिल्मों में सूर्यवंशी, गोल्ड, हाउसफुल 5 और केसरी का नाम भी शामिल है। इन फिल्मों ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अच्छी कमाई दर्ज की थी। अब सभी की निगाहें ‘भूत बंगला’ पर टिकी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करती है और क्या यह अक्षय कुमार के करियर की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-5 फिल्मों की सूची में अपनी जगह बना पाती है या नहीं।

फिल्म ‘भूत बंगला’ स्टारकास्ट

फिल्म भूत बांग्ला में लीड रोल निभाने के साथ-साथ अक्षय कुमार इसके प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने इस फिल्म को एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर (Shobha Kapoor) के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के अपोजिट वामिका गब्बी (Vamika Gabbi) नजर आएंगी। इसके अलावा तब्बू, (Tabu) राजपाल यादव, (Rajpal Yadav) परेश रावल (Paresh Rawal) और दिग्गज एक्टर असरानी (Asrani) भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी है, जो पहले भी अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं। ऐसे में फिल्म से दर्शकों को मनोरंजन की जबरदस्त उम्मीदें हैं।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular