Friday, April 10, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessवैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों से भारतीय बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स...

वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों से भारतीय बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 918 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24 हजार पार

वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों और बैंकों में जोरदार खरीदारी के चलते भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को तेज उछाल दर्ज किया गया। बीएसई सेंसेक्स 918.60 अंक चढ़कर 77,550.25 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 275.50 अंक बढ़कर 24,050.60 पर पहुंच गया। पश्चिम एशिया तनाव कम होने की उम्मीद, अमेरिका-ईरान वार्ता की संभावनाएं और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई।

Share Market Update Today : मुंबई। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को बैंकों में तगड़ी खरीदारी आने से बढ़कर बंद हुए। सेंसेक्स 918.60 अंक उछल गया जबकि निफ्टी में 275.50 अंक की बढ़त दर्ज की गई। विश्लेषकों के अनुसार, पश्चिम एशिया संकट नरम पड़ने की संभावना, अमेरिका-ईरान वार्ता की उम्मीदें और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 918.60 अंक यानी 1.20 प्रतिशत चढ़कर 77,550.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 990.85 अंक उछलकर 77,622.50 के स्तर तक चला गया था। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 275.50 अंक यानी 1.16 प्रतिशत बढ़कर 24,050.60 अंक पर पहुंच गया।

इन कंपनियों के शेयरों में तेजी

सेंसेक्स के समूह में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंटरग्लोब एविएशन (यानी इंडिगो), एक्सिस बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ, सन फार्मा, इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक के शेयरों में गिरावट का रुख रहा। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।

यूरोपीय बाजार में आई तेजी

यूरोपीय बाजार भी सकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.57 प्रतिशत बढ़कर 96.47 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 1,711.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 955.90 करोड़ रुपये की खरीदारी की। इससे पहले, बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 931.25 अंक गिरकर 76,631.65 और निफ्टी 222.25 अंक फिसलकर 23,775.10 अंक पर बंद हुआ था।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular