Friday, March 13, 2026
HomeNational NewsBus Fire: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही बस में अचानक लगी भीषण...

Bus Fire: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही बस में अचानक लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई अपनी जान, 8 पैसेंजर्स गंभीर घायल, 1 की मौत

Bus Fire: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस में शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे भीषण आग लग गई। बस में सवार यात्रियों ने इमरजेंसी गेट से कूदकर जान बचाई। हादसे में 9 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Bus Fire: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस में भीषण आग लग गई. हादसा बनासकांठा जिले के धानेरा में शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे हुआ. दुर्घटना में 9 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें से एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में 16 यात्री सवार थे.

कुछ भी मिनटों में पूरी बस में फैली आग

आग इतनी तेजी से फैली की कुछ ही मिनटों में पूरी बस उसकी चपेट में आ गई। बस में मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. यात्रियों ने बस के इमरजेंसी गेट से कूदकर अपनी जान बचाई. इस दौरान कई यात्री झुलस गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत टीम मौके पर पहुंची.

AC यूनिट में शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा कारण

सभी घायलों को तुरंत धानेरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घायलों में से एक व्यक्ति की हालत गंभीर थी, जिसे बाद में पालनपुर रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. शुरुआती जांच में सामने आया है कि बस के एयर कंडीशनर (AC) यूनिट में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लगी. जिसने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया.

परिजनों से संपर्क करना हुआ मुश्किल

स्वागत ट्रेवल्स के संचालक निर्मल रैयानी ने बताया कि यह बस सेवा केवल दो दिन पहले ही शुरू की गई थी. आग इतनी भीषण थी कि यात्रियों के कपड़े, मोबाइल फोन, कीमती दस्तावेज और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए. सामान और मोबाइल जल जाने के कारण कई यात्रियों को अपने परिजनों से संपर्क करने में भी परेशानी हो रही है. घटना की जानकारी मिलते ही बस प्रबंधन ने अपनी टीम को मौके पर भेजकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें: Hundred Auction: काव्या मारन के पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदने पर बवाल, SRH के बॉयकॉट की उठी मांग, ऑफिशियल अकाउंट भी सस्पेंड

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular