Saturday, July 27, 2024
Homeमनोरंजनबॉलीवुड बोला...चांद नजर आया

बॉलीवुड बोला…चांद नजर आया

चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग से गदगद बॉलीवुड

भारत ने आज इतिहास रच दिया। देश ने चांद पर फतह पाई। चंद्रयान-3 ने बुधवार शाम 6.04 मिनट पर चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। इस गर्व के क्षण को पूरे देश ने एक साथ उत्साह, उल्लास, जोश और गर्व के साथ जश्न के रूप में मनाया। ऐसे में बॉलीवुड भी इससे पीछे नहीं रहा। बॉलीवुड की कई सेलेब्स ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर बधाइयां दीं।

सारी दुनिया के लिए गौरव का क्षण

एक्टर आर. माधवन ने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मैं बता नहीं सकता कि मैं कितना खुश हूं। मैं चंद्रयान-3 को लेकर काफी उत्साहित हूं। यह सिर्फ मेरे लिए नहीं, पूरे देश और दुनियाभर के लिए गौरव का क्षण है। ये इतनी बड़ी उपलब्धि है कि इसे बताने के लिए मेरे पास शब्द ही नहीं हैं। इतने कम बजट में हमने चांद की सतह को छू लिया है। यह भारत के लिए बहुत ही बड़ी उपलब्धि है। इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई। आप आसमान से काफी आगे निकल चुके हैं।

चक दे इंडिया

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने भी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर खुशी जाहिर करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया। एक्टर ने टीवी पर चंद्रयान—3 की लैंडिंग की तस्वीर शेयर करते हुए, ‘चक दे ​इंडिया’ म्यूजिक के साथ अपना वीडियो शेयर किया।

यह है विश्वास की जीत

दिग्गज एक्टर मनोज वाजपेयी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर इसरो और देशवासियों को बधाई दी। मनोज ने लिखा, यह हर भारतीय के लिए ऐतिहासिक दिन है। यह गर्व का क्षण है। यह विश्वास की जीत है कि हम तारे, चांद और इससे पार जा सकते हैं। प्राउड इसरो!

चंदा मामा अपने घर के!

मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने भी इस ऐतिहासिक क्षण और उपलब्धि की देशवासियों को बधाई दी। रेमो ने लिखा, ‘चंदा मामा अपने घर के!’ इसी के साथ उन्होंने लिखा, बधाई, भारत अब चांद पर है। प्राउड इंडियन!

हमारे दिलों और ब्रह्मांड को एकजुट करता चंद्रयान-3

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने इसे लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, सितारों के बीच, चंद्रयान ने उड़ान भरी, जो भारतीय प्रतिभा और आकांक्षाओं का प्रमाण है। एक गौरवपूर्ण क्षण जो हमारे दिलों और ब्रह्मांड को एकजुट करता है।

यह भारत के लिए बहुत ही गर्व का पल

एक्ट्रेस यामी गौतम ने चंद्रयान-3 की सेफ लैंडिंग पर अपने फैंस और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने लिखा, इसरो और सभी भारतीयों को इस ऐतिहासिक लैंडिंग के लिए बहुत बधाई। यह भारत के लिए बहुत ही गर्व का पल है! जय हिंद!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments