Thursday, October 3, 2024
HomeCrime Newsकोटा में काले हिरण का शिकार, 2 लोग गिरफ्तार...

कोटा में काले हिरण का शिकार, 2 लोग गिरफ्तार…

कोटा। कोटा के वनक्षेत्र में एक कार में मृत मादा काला हिरन पाए जाने के बाद 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

स्थानीय थाना प्रभारी जगदीश राय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार देर रात देवली-मांजी थाना क्षेत्र के चोमा कोट गांव के पास, इस लुप्तप्राय प्रजाति के शिकारियों के खिलाफ चलाए गए एक अभियान के दौरान कार में मृत मादा हिरन पाया गया। पुलिस ने जंगल में एक थार जीप में 4 लोगों को देखा और उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह लोग वाहन से उतरकर भागने लगे।

पुलिस दल ने कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले अब्दुल कलाम (72) और वसीम अंसारी (39) को पकड़ लिया, लेकिन 2 लोग फरार हो गए। वाहन जब्त कर लिया गया है और उसमें से 10 महीने के मृत काले हिरण के अलावा 12 बैरल की बंदूक और कारतूस भी मिले।

फरार हुए लोगों की पहचान सिकंदर और शाहिद के रूप में की गई है। इन चारों के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments