Tuesday, March 17, 2026
Homeताजा खबरभरतपुर प्रकरण पर सियासत तेज : भाजपा ने गहलोत को घेरा, संबित...

भरतपुर प्रकरण पर सियासत तेज : भाजपा ने गहलोत को घेरा, संबित पात्रा बोले- घटना वाले गांव में जाएं प्रियंका गांधी

भरतपुर के युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने की वारदात पर देश और प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। खासकर उन पांच राज्यों में जहां पर विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। राजस्थान की इस जघन्य घटना पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की गहलोत सरकार समेत पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी को भी निशाने पर ले लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, भरतपुर के जिस गांव में यह घटना हुई है। वहां प्रियंका गांधी को जाना चाहिए।

इधर, भरतपुर से भाजपा सांसद रंजीता कोली ने भी वारदात को लेकर सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा। कोली ने वीडियो शेयर करते हुए बोला, भरतपुर के बयाना में युवक की सरेआम ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या की वारदात दिल दहला देने वाली है। अगर पुलिस और प्रशासन की ओर से पहले मामले का संज्ञान ले लिया जाता तो आज यह वारदात नहीं होती। गहलोत सरकार की नाकामियों के कारण पूरे प्रदेश में जंगलराज आग की तरह फैल रहा है। अपराध चरम पर है, महिलाएं असुरक्षित हैं। भाजपा नेता सतीश पूनिया ने कहा कि सीएम पद की चिंता ने सीएम अशोक गहलोत इतना डरा दिया है कि वे राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत करना भूल गए हैं। इसी कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। इसके लिए अशोक गहलोत को जनता की अदालत में सजा मिलनी चाहिए।

हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार

घटना में सदर थाना के एसएचओ जयप्रकाश परमार ने कहा कि अड्डा गांव के बहादुर गुर्जर और अतर सिंह गुर्जर के बीच जमीन को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों के साथ हमला कर दिया। वे एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। इस लड़ाई में महिलाएं भी शामिल थीं। इस झगड़े के समय 35 साल का निरपत गुर्जर जमीन पर गिर गया। इसी बीच बहादुर पक्ष के आरोपी ने उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। रोकने के बाद भी आरोपी नहीं रुका और पीड़ित पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ाता रहा। ट्रैक्टर से कुचले जाने से पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular