Wednesday, July 3, 2024
Homeताजा खबरBJP ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर PM के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने...

BJP ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर PM के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का लगाया आरोप

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष उदय भान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का शनिवार को आरोप लगाया। भाजपा एक वीडियो सामने आने के बाद प्रतिक्रिया दे रही थी जिसमें भान कथित तौर पर मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का नाम लिए बिना उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भान ने प्रधानमंत्री के लिए ओछे और अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया है, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल भाजपा सदस्यों बल्कि देश के लोगों को भी पीड़ा हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने पहले भी न केवल उनके बल्कि उनके माता-पिता के खिलाफ भी इसी तरह की स्तरहीन और आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। भाजपा की ओर से कांग्रेस पर यह निशाना ऐसे समय साधा गया है जब सत्तारूढ़ दल के सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सांसद दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर भाजपा को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर विपक्षी दल एकजुट हो गए हैं।

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हरियाणा प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर कथित तौर पर भान का एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए सवाल किया कि क्या विपक्ष के किसी नेता ने कांग्रेस नेता की टिप्पणी की निंदा की है। भान पर निशाना साधते हुए देब ने उनकी टिप्पणी को विपक्षी दल की विकृत मानसिकता का प्रतिबिंब करार दिया। उन्होंने कहा क्या यही राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान है। क्या किसी विपक्षी नेता ने इसकी निंदा की है? क्या कांग्रेस ने उनसे माफी मांगने को कहा है?

लोकसभा में दानिश अली पर बिधूड़ी की अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा ने बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस तरह के व्यवहार की पुनरावृत्ति होने पर पर उन्हें सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। हालांकि विपक्ष भाजपा सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है। अली ने कहा है कि यदि कोई कदम नहीं उठाया गया तो वह सदन की सदस्यता छोड़ने पर विचार कर सकते हैं।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments