Monday, March 16, 2026
Homeताजा खबरBihar: बालू माफियाओं ने दारोगा को ट्रैक्टर से कुचला, एक पुलिसकर्मी भी...

Bihar: बालू माफियाओं ने दारोगा को ट्रैक्टर से कुचला, एक पुलिसकर्मी भी घायल

जमुई : बिहार के जमुई में सनसनीखेज कांड सामने आया जहां बालू लदे ट्रैक्टर से कुचलकर दारोगा की हत्या कर दी गई। बेखौफ बालू माफियाओं का तांडव यहां सामने आया। बताया जा रहा कि अवैध बालू खनन की सूचना के बाद दारोगा साथी पुलिसकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान बालू लदे ट्रैक्टर को उन्होंने देखा। उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन ट्रैक्टर ड्राइवर ने नहीं रुका, दारोगा को ट्रैक्टर से रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एक पुलिसकर्मी घायल भी हुआ है।

चौंकाने वाला मामला गरही थाना इलाके के रोपावेल के पास का है। बालू माफियाओं ने गश्ती पर गए अपर थानाध्यक्ष की ट्रैक्टर से कुचल कर मार डाला है। वहीं इस दौरान एक होमगार्ड के जवान राजेश कुमार साह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ट्रैक्टर से कुचलकर मारे गए दारोगा 2018 बैच के एसआई प्रभात रंजन हैं। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिले के एसपी शौर्य सुमन सदर अस्पताल पहुंचे।

ट्रैक्टर से कुचला, दारोगा प्रभात रंजन की मौत

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब सात बजे पुलिस टीम गश्त के लिए निकली थी। इसी दौरान बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस टीम ने देखा। दारोग प्रभात रंजन ने ट्रैक्टर ड्राइवर को रोकने का इशारा किया। हालांकि, ट्रैक्टर ड्राइवर कुछ अलग ही सोच के बैठा था। उसने ट्रैक्टर रोकने के बजाय स्पीड बढ़ा दी। आरोपी ड्राइवर ने दारोगा प्रभात रंजन और उनके साथी राजेश कुमार साह को रौंद दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गया।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular