CSBC Constable Operator Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं की अच्छी खबर है. केंद्रीय चयन पर्षद(CSBC), बिहार पुलिस विभाग ने कॉन्स्टेबल ऑपरेटर पदों पर वैकेंसी निकाली है. आवेदन के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 1 मार्च से ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
CSBC Bihar Police Constable Recruitment 2026: आवेदन की लास्ट डेट
बिहार पुलिस की इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च तय की गई. आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार लास्ट डेट से पहले जरूर आवेदन कर दें.
CSBC Bihar Police Constable Vacancy 2026: पदों का विवरण और योग्यता
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 993 पदों पर भर्ती की जाएगी. वहीं योग्यता की बात की जाए तो आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या इसके समकक्ष पास होना आवश्यक है.
CSBC Bihar Police Constable Vacancy 2026: चयन प्रक्रिया
भर्ती में कैंडिडेट का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST/PET) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा.
CSBC Bihar Police Constable Vacancy 2026: कितनी मिलेगी सैलरी
चयनित होने पर उम्मीदवारों को लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये प्रतिमाह का वेतनमान दिया जाएगा।
CSBC Bihar Police Constable Vacancy 2026: आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु की बात की जाए तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष, सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है. जबकि आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को नियमानुसार उपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
CSBC Constable Operator Recruitment 2026 Notification




