Sunday, March 29, 2026
HomeBiharBihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी,...

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी, पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन परवीन बनीं टॉपर

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है, जिसमें कुल 81.79% छात्र पास हुए। जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन परवीन ने 98.4% अंक के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया।

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने रविवार को कक्षा 10 का परिणाम घोषित कर दिया जिसमें 81.79 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं. जमुई जिले की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली जिले की सबरीन परवीन ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से परीक्षा में टॉप किया है.

कुल 81.79 फीसदी रहा परिणाम

राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि कक्षा 10 और 12 के परिणाम मार्च में ही घोषित करने वाला बिहार एकमात्र राज्य है. प्रौद्योगिकी के उपयोग से मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड 12 दिन में पूरी की गई. परीक्षा में कुल 15,10,928 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 81.79 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए हैं.’ इस अवसर पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद थे. समिति ने कक्षा 12 का परिणाम 25 मार्च को घोषित किया था.

यहां चैक करें रिजल्ट

स्टूडेंट्स अपना परीक्षा परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट result.biharboardonline.org और matricbiharboard.com पर जाकर देख सकते हैं. शीर्ष 5 पोजिशन में कुल 14 छात्र-छात्राओं के नाम हैं.

रैंकछात्र का नामजिलास्कूल का नामप्राप्त अंकप्रतिशत
1पुष्पांजलि कुमारीजमुईसिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई49298.4%
1सबरीन परवीनवैशालीउच्च माध्यमिक विद्यालय, चौहराही, वैशाली49298.4%
2नाहिद सुल्तानाबेगूसरायआर.के.आर. हाई स्कूल, बनवारीपुर, बेगूसराय48997.8%
3अनुपा कुमारीबक्सरयूसीसी माध्यमिक विद्यालय, खरहना, बक्सर48897.6%
3ओम कुमारबेगूसरायबीएस हाई स्कूल, रजवाड़ा, बेगूसराय48897.6%
4ज्योति कुमारीसमस्तीपुरजेपी हाई स्कूल, नरहन, समस्तीपुर48797.4%
4अनुरभव कुमारबांकामदिता विद्यालय, एस. भैरास्थान, बांका48797.4%
4अंश राजपूर्णियाउत्क्रमित एमएस, बैरिया गौरीयार, पूर्णिया48797.4%
5प्रेरणा कुमारीबेगूसरायआर.के.आर. हाई स्कूल, बनवारीपुर, बेगूसराय48697.2%
5नसरीन परवीनभोजपुरआरडीएम हाई स्कूल, गढ़ानी, भोजपुर48697.2%
5अभिनिश कुमारबेगूसरायबीपी हाई स्कूल, बेगूसराय48697.2%
5बिकाश कुमार गुप्ताकैमूरएसएस 108 हाई स्कूल, हट्टा, कैमूर48697.2%
5रुपेश कुमारसहरसाउच्च माध्यमिक विद्यालय, सुहाठ, सहरसा48697.2%

ये भी भी पढ़ें: IPL 2026: RCB कप्तान रजत पाटीदार ने की विराट कोहली की तारीफ, इन 3 खिलाड़ियों को दिया जीत का पूरा श्रेय





Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular