IND vs ZIM T20 World Cup 2026 : कोलंबो। टी-20 वर्ल्ड कप के 19वें मुकाबले में जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 170 रन का लक्ष्य दिया। मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 169 रन बनाए। टीम की ओर से ब्रायन बेनेट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाए। यह उनका टी-20 वर्ल्ड कप में पहला और अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर का 11वां अर्धशतक रहा। उनके अलावा तादिवानाशे मारुमनी और रयान बर्ल ने 35-35 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान सिकंदर रजा ने 13 गेंदों में नाबाद 25 रन जोड़े।
लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 19.1 ओवर में टीम 9 विकेट पर 145 रन ही बना सकी। मैट रेनशॉ ने 65 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने 31 और ट्रैविस हेड ने 17 रन की पारी खेली। टिम डेविड और कैमरन ग्रीन खाता भी नहीं खोल सके।
ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोयनिस और कैमरन ग्रीन को एक-एक विकेट मिला, लेकिन जिम्बाब्वे की मजबूत बल्लेबाजी के सामने टीम दबाव में नजर आई।




