Bhiwadi Chemical Factory Fire: राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी शहर में सोमवार को एक केमिकल कारखाने में आग लगने से 7 श्रमिक जिंदा जल गए और अब भी 2 कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों के अनुसार, घटना भिवाड़ी के खुशखेड़ा करौली औद्योगिक क्षेत्र की है.

7 मजदूर जिंदा जले, 2 अभी भी फंसे
घटना की सूचना पर मौके पर दमकल की गाड़ियों मौके पर पहुंची. भिवाड़ी, तिजारा और आसपास से भी कई और फायरब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण ने हादसे में 7 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि मरने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.
#WATCH राजस्थान: खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग में 7 लोगों की जलकर मौत हो गई। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। आग बुझाने का काम जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2026
(वीडियो सोर्स: फायर डिपार्टमेंट) pic.twitter.com/0ce3ZbOyP4
अब तक 7 शव निकाले जा चुके
अतिरिक्त जिलाधिकारी सुमिता मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने नियमित गश्त के दौरान कारखाने में आग लगी देखी जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. उन्होंने कहा, ‘कारखाने में 9 लोग फंसे हुए थे. अब तक 7 शव निकाले जा चुके हैं.’

भिवाड़ी केमिकल फैक्ट्री आग पर क्या बोले डोटासरा
PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भिवाड़ी आग लगने की घटना पर कहा, “केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 8-10 लोगों की मृत्यु हो गई है। काफी लोग घायल हुए हैं। नुकसान हुआ है. जनता आक्रोशित है। सरकार को और प्रशासन को इसके अंदर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए. ऐसी कई घटनाएं हो गई है सरकार का इस ओर ध्यान नहीं है ये बहुत ही गंभीर बात है.”
#WATCH जयपुर, राजस्थान: गोविंद सिंह डोटासरा (राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष) ने भिवाड़ी आग घटना पर कहा, "केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 8-10 लोगों की मृत्यु हो गई है। काफी लोग घायल हुए हैं। नुकसान हुआ है.. जनता आक्रोशित है। सरकार को और प्रशासन को इसके अंदर त्वरित कार्रवाई करनी… pic.twitter.com/xhac9fyvFI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2026
ये भी पढ़ें: SMS Hospital Jaipur: बार-बार लगने वाली आग रोकने के लिए कब होगी ‘जाग’




