Wednesday, March 18, 2026
HomeNational NewsBengal Election 2026 : राजगंज से सीएम ममता को बड़ा झटका, TMC...

Bengal Election 2026 : राजगंज से सीएम ममता को बड़ा झटका, TMC विधायक ने टिकट न मिलने के बाद पार्टी पद से इस्तीफा दिया

खगेश्वर रॉय ने टिकट न मिलने पर जलपाईगुड़ी जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे तृणमूल कांग्रेस में असंतोष के संकेत मिले। उन्होंने स्वप्ना बर्मन को उम्मीदवार बनाए जाने पर सवाल खड़े किए इसे “अन्याय” और “धनबल” का प्रभाव बताया।

Bengal Election 2026 : कोलकाता/जलपाईगुड़ी। आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में राजगंज विधानसभा क्षेत्र से टिकट न मिलने के बाद विधायक खगेश्वर रॉय ने जलपाईगुड़ी जिले से तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद पार्टी के भीतर असंतोष के संकेत दिखायी देने लगे हैं। जलपाईगुड़ी के राजगंज से तीन बार विधायक रह चुके रॉय ने एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता स्वप्ना बर्मन को इस सीट से मैदान में उतारे जाने के बाद पार्टी की हार की भविष्यवाणी की। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा मंगलवार को उम्मीदवारों की सूची की घोषणा के तुरंत बाद उन्होंने जलपाईगुड़ी जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

खगेश्वर राय ने दिया पार्टी इस्तीफा

टिकट न मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए रॉय ने आरोप लगाया कि यह निर्णय ‘‘धन बल’’ के प्रभाव में लिया गया है। रॉय ने अपने इस्तीफे की घोषणा करने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘जब ममता बनर्जी ने कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस की स्थापना की, तब से मैं उनके साथ रहा हूं। आज मुझे पैसों ने हरा दिया है। किसी ने जरूर पैसे दिए होंगे और इसीलिए मेरा नाम हटा दिया गया।’’ मौजूदा विधायक ने दावा किया कि जिस व्यक्ति ने ‘‘कभी तृणमूल के लिए काम नहीं किया’’ उसे इस निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार बनाया गया है।

रॉय ने कहा कि उन्होंने राजगंज में पार्टी संगठन खड़ा किया है और उन्हें टिकट न देना ‘‘अन्याय’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे साथ हुए अन्याय के कारण मैंने पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया है। तृणमूल कांग्रेस राजगंज सीट हार जाएगी।’’ बहरहाल, रॉय ने कहा कि उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल होंगे या नहीं।

रॉय ने कहा, ‘‘मैंने पार्टी को पत्र भेज दिया है। देखते हैं कि नेतृत्व क्या फैसला लेता है।’’ जलपाईगुड़ी जिले की मूल निवासी बर्मन ने 2018 के एशियाई खेलों में हेप्टाथलॉन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। उनका इस साल की शुरुआत में तृणमूल में औपचारिक रूप से स्वागत किया गया था, जब राज्य के मंत्रियों ब्रत्या बसु और चंद्रिमा भट्टाचार्य ने फरवरी में एक कार्यक्रम में उन्हें पार्टी का झंडा सौंपा था।

इस एथलीट ने पहले बताया था कि चोटों के कारण उन्हें प्रतिस्पर्धी खेल से दूर रहना पड़ा था और वह वर्तमान में रेलवे में कार्यरत हैं। जनवरी में बनर्जी ने सिलीगुड़ी के महाकाल मंदिर में शिलान्यास समारोह के दौरान बर्मन को सम्मानित भी किया था। रॉय के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया जानने के लिए जलपाईगुड़ी जिले के तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व से संपर्क करने के प्रयास असफल रहे।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular