Tuesday, March 17, 2026
HomeNational NewsBengal Assembly Elections 2026 : तृणमूल कांग्रेस ने 291 सीटों पर उम्मीदवारों...

Bengal Assembly Elections 2026 : तृणमूल कांग्रेस ने 291 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की, भवानीपुर से फिर चुनाव लड़ेगी ममता

Bengal Assembly Elections 2026 : कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस 291 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि शेष तीन सीटों पर सहयोगी भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा मैदान में उतरेगी।

सीएम ममता ने बोला भाजपा पर हमला

कोलकाता में मीडिया को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “मैं बीजेपी से पूछना चाहती हूं कि आप इतने डरे हुए क्यों हैं? बिना एजेंसियों का सहारा लिए और बाहरी लोगों को लाकर चुनाव लड़ना लोकतांत्रिक नहीं है। मैं अपील करती हूं कि चुनाव राजनीतिक तरीके से लड़ा जाए।”

ममता ने उठाये निर्वाचन आयोग पर सवाल

उन्होंने निर्वाचन आयोग पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। ममता ने कहा, “अगर ऐसा है तो खुलकर सामने आकर बीजेपी के लिए प्रचार क्यों नहीं करते?”

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के तबादलों को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अधिसूचना से पहले ही डीजीपी, एसपी और अन्य उच्च पदों पर बदलाव किए जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने भरोसा जताया कि इन सबके बावजूद उनकी पार्टी मजबूत स्थिति में है और इस बार भाजपा को कोई मौका नहीं मिलेगा।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular