Monday, February 23, 2026
HomeNational NewsKedarnath Temple Opening Date 2026: बाबा केदारनाथ के भक्तों का इंतजार खत्म,...

Kedarnath Temple Opening Date 2026: बाबा केदारनाथ के भक्तों का इंतजार खत्म, मंदिर के कपाट खुलने की तारीख तय, जानें चार धाम यात्रा का पूरा अपडेट

Kedarnath Temple Opening Date 2026: उत्तराखंड के Kedarnath Temple के कपाट 6 महीने के शीतकालीन विराम के बाद 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। महाशिवरात्रि पर उखीमठ स्थित Omkareshwar Temple में विधिवत पूजा और पंचांग गणना के बाद शुभ मुहूर्त घोषित किया गया।

Char Dham Yatra 2026: उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित प्रख्यात केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल में करीब 6 माह बंद रहने के बाद श्रद्धालुओं के लिए 22 अप्रैल को पुन: खोल दिए जाएंगे. मंदिर समिति के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदार के द्वार

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में परंपरागत पूजा-अर्चना के बाद धर्माचार्यों और वेदपाठियों ने पंचांग गणना कर कपाट खुलने का मुहूर्त निकाला. उन्होंने बताया कि द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष 22 अप्रैल को वृष लग्न में सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे.

करीब साढ़े नौ क्विंटल फूलों से सजे ओंकारेश्वर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल, मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी, धर्माधिकारी और सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने दर्शन कर ‘जय बाबा केदार’ के जयकारे लगाए और दानदाताओं द्वारा आयोजित भंडारों में प्रसाद ग्रहण किया.

चारों धामों की तिथियां भी घोषित

केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने का मुहूर्त निकलने के साथ ही गढ़वाल हिमालय के चारों धामों की तिथियां भी तय हो गई हैं. बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को, गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन 19 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर जयपुर, कोटा, जोधपुर समेत सभी जिलों में शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular