Monday, March 2, 2026
Homeताजा खबरबॉलीवुड कपल रणबीर आलिया की जिंदगी में किसने मचाई हलचल, जानें हर...

बॉलीवुड कपल रणबीर आलिया की जिंदगी में किसने मचाई हलचल, जानें हर बात यहां पर…

नई दिल्ली। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने शनिवार को कहा कि वह और उनके पति रणबीर कपूर एक-दूसरे के हिसाब से अपना कार्यक्रम तय करते हैं, ताकि उनमें से कोई एक हर समय बेटी राहा के साथ रहे। आलिया ने कहा कि वह और रणबीर कामकाजी पेशेवर होने के नाते उन युवा माता-पिता के साथ काफी जुड़ाव महसूस करते हैं, जो पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने बच्चों का पालन-पोषण और कामकाज संभालते हैं।

आलिया (30) ने बताया कि सच्चाई यह है कि आपको अपनी प्राथमिकताएं सही रखनी होती हैं। हमारी प्राथमिकता हमेशा राहा रहती है। और आज जो हम हैं, उसकी एक वजह हमारा काम है। मुझे पता है कि मैं अपने इस पक्ष को खोना नहीं चाहती, क्योंकि इससे मुझे खुशी मिलती है। काम की वजह से आपका जूनून कायम रहता है। और जब वह (राहा) बड़ी हो जाएगी, तो वह अपने माता-पिता के जीवन के इस पहलू का सम्मान करेगी।”

आलिया ने कहा, हम एक-दूसरे के हिसाब से अपने-अपने कार्यक्रम बनाने की कोशिश करते हैं, ताकि हममें से कोई एक हर समय राहा के साथ रहे। आलिया और रणबीर (41) ने अप्रैल 2022 में शादी की थी। उसी वर्ष नवंबर में उनकी बेटी राहा का जन्म हुआ था।

अभिनेत्री ने बताया कि रणबीर ने अगले कुछ महीनों के लिए अपना शेड्यूल खाली कर लिया है, ताकि वह फिल्म निर्माता वासन बाला के निर्देशन में बन रही अपनी आगामी फिल्म ‘जिगरा’ पर काम कर सकें।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular