Monday, March 16, 2026
Homeताजा खबरबिहार में पत्रकारों ने पूछा- नाराज हैं क्या मुख्यमंत्री जी, नीतीश ने...

बिहार में पत्रकारों ने पूछा- नाराज हैं क्या मुख्यमंत्री जी, नीतीश ने सिर झुकाकर दोनों हाथ जोड़े और चुपचाप चले गए, सेक्स वाले बयान के बाद मीडिया से बना रखी है दूरी

पटना। विधानसभा में सेक्स वाले बयान पर विवाद के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया से बात नहीं कर रहे हैं। अपने कार्यक्रम में पत्रकारों की एंट्री बैन कर रखी है। इस पर मंगलवार सुबह पत्रकारों ने उनसे सवाल किया- ‘नाराज हैं क्या मुख्यमंत्री जी।’

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले कुछ वक्त से चर्चाओं में बने हुए हैं। पहले बिहार विधानसभा में बयान, फिर उस पर सफाई और हाव भाव को लेकर उठ रहे सवालों के बाद अब नीतीश कुमार ने पत्रकारों के सामने हाथ जोड़ लिए हैं। सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार का वीडियो वायरल हो रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो में किसी एक कार्यक्रम से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान पत्रकारों ने उन्हें आवाज दी लेकिन पत्रकारों को सामने देखते ही नीतीश कुमार हाथ जोड़ने लगे। पत्रकारों ने उनसे पूछा कि काहे नाराज हैं सर? नीतीश कुमार ने सुरक्षाकर्मियों को किनारे कर पत्रकारों के आगे सिर झुका लिया और सांकेतिक आरती उतारने लगे।

पत्रकार भी नीतीश कुमार का यह व्यवहार देखकर हैरत में पड़ गए कि आखिर नीतीश कुमार ऐसा कर क्यों रहे हैं? हालांकि इससे पहले भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह आरती के दौरान इधर-उधर देख रहे थे। वीडियो में सीएम कुछ कंफ्यूज दिखाई दे रहे थे।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular