Wednesday, July 3, 2024
Homeभारतमणिपुर में हमला, 1 व्यक्ति की मौत

मणिपुर में हमला, 1 व्यक्ति की मौत

इंफाल। मणिपुर में कांगपोकपी जिले के लैमतन थंगबु गांव में सशस्त्र हमलावरों ने ग्रामीण रक्षा बल पर हमला कर दिया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यहां सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार सुबह की है।

3 मई को जातीय हिंसा शुरू होने के बाद गांव से महिलाओं और बच्चों को चुराचांदपुर ले जाया गया था। केवल ग्रामीण रक्षा बल ही क्षेत्र की सुरक्षा में तैनात हैं। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को करीब 30 लोग एक छोटी पहाड़ी पर चढ़े और ग्रामीण रक्षा बल के सदस्यों पर हमला कर दिया। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। असम राइफल्स के जवानों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद हमलावर भाग गए।

मणिपुर में 3 मई के बाद से जातीय हिंसा हो रही है और अभी तक 160 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। गत सप्ताह कुछ दिन हिंसा मुक्त रहे लेकिन शनिवार को इंफाल पश्चिम में एक महिला की हत्या से शांति फिर भंग हो गयी। पुलिस ने इस घटना के संबंध में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments