Rahul Gandhi Assam Rally: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम के बिस्वनाथ में आयोजित चुनावी रैली में सीएम हिमंता बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि एक तरफ जुबीन गर्ग हैं, और दूसरी तरफ आपके मुख्यमंत्री. वह देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं. 24 घंटे उनके मुंह से नफरत, गंदी भाषा और हिंसा निकलती है. उनकी विचारधारा, उनके शब्दों और जुबीन गर्ग की विचारधारा और सोच में बहुत बड़ा अंतर है.’
परिवार को भी करप्शन में किया शामिल
राहुल गांधी ने आगे कहा कि ‘अब, दुख की बात है कि उन्होंने (असम CM) अपने परिवार को भी करप्शन में शामिल कर लिया है. अब, न सिर्फ उनको बल्कि उनके पूरे परिवार को नुकसान होगा, आप लिख कर रख सकते हैं, वह जितनी चाहें बकवास कर सकते हैं, वह जितनी चाहें हिंसा फैला सकते हैं, आखिर में, कानून उन्हें पकड़ेगा और जेल में डाल देगा.”
#WATCH | Kamrup, Assam | Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "Donald Trump says that whenever he calls PM Modi, PM Modi always replies, 'Yes, sir, what can I do for you?'… You know why he says so? 'Epstein Files'. Donald Trump possesses the truth of his character. 33 lakh Epstein… pic.twitter.com/XRfGvW366X
— ANI (@ANI) April 5, 2026
‘PM मोदी की इमेज का बुलबुला फूट जाएगा’
राहुल गांधी ने एपस्टीन फाइल्स का जिक्र करते हुए कहा, ‘डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं कि जब भी वह PM मोदी को फ़ोन करते हैं, तो PM मोदी हमेशा जवाब देते हैं, ‘हां, सर, मैं आपके लिए क्या कर सकता हूं?’. आप जानते हैं वह ऐसा क्यों कहते हैं? ‘एपस्टीन फाइल्स’. डोनाल्ड ट्रंप के पास उनके चरित्र की सच्चाई है. 33 लाख एपस्टीन फाइलें अब भी बंद हैं. जिस दिन ट्रंप ये फाइलें खोलेंगे, PM मोदी की इमेज का बुलबुला फूट जाएगा.’
#WATCH | Kamrup, Assam | Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "… Adani is the financial structure of the BJP… The name of this company is Adani, but in reality, its name is 'Modani'. This company belongs to PM Modi and Adani both." pic.twitter.com/Hv1m1uYRqp
— ANI (@ANI) April 5, 2026
‘आपके सीएम को मोदी और शाह कंट्रोल करते हैं’
अडानी बीजेपी का फाइनेंशियल स्ट्रक्चर है. इस कंपनी का नाम अडानी है, लेकिन असल में इसका नाम ‘मोदानी’ है. यह कंपनी पीएम मोदी और अडानी दोनों की है. जिस तरह डोनाल्ड ट्रंप भारतीय PM को कंट्रोल करते हैं, उसी तरह नरेंद्र मोदी और अमित शाह आपके मुख्यमंत्री के मालिक हैं.”
#WATCH | Kamrup, Assam | Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "The way Donald Trump controls the Indian PM, similarly, Narendra Modi and Amit Shah are the owners of your Chief Minister…" pic.twitter.com/ksHAHgRHVk
— ANI (@ANI) April 5, 2026
ये भी पढ़ें: श्रीगंगानगर में बॉर्डर पर पकड़ी 60 करोड़ की हेरोइन, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई थी



