Assam BJP Candidate List: बीजेपी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगी. सूची में कई दिग्गज नेता, मौजूदा मंत्री और वर्तमान विधायकों को फिर से मैदान में उतारा गया है. जबकि कुछ सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया गया है.
हिमंता बिस्वा सरमा का जालुकबारी से टिकट
पार्टी ने पलासबारी से हिमांशु शेखर बैश्य, रंगिया से भबेश कलिता, कमलपुर से दिगंत कलिता को उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर सीट से टिकट दिया गया है. जबकि वर्तमान में सीएम हिमंता विस्वा सरमा को जालुकबारी सीट से मौका दिया है.
भाजपा ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2026
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी से चुनाव लड़ेंगे, प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से टिकट मिला। pic.twitter.com/8t4fP3DyL9
असम में 1 चरण में होंगे चुनाव
बता दें कि चुनाव आयोग असम विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर चुका है. इसके अनुसार, असम में चुनाव 1 चरण में होंगे. जिसके लिए वोटिंग 9 अप्रैल को होगी. 4 मई को वोटों की गिनती होगी और साफ हो जाएगा की असम में किसकी सरकार बनेगी.
ये भी पढ़ें: Surat Fire News: सूरत में भीषण हादसा, इमारत में आग लगने से फटा सिलेंडर, 2 लोगों की मौत, 9 घायल




