Monday, March 23, 2026
HomePush NotificationBharatpur ACB Trap : भरतपुर में एसीबी का बड़ा एक्शन, मुकदमे से...

Bharatpur ACB Trap : भरतपुर में एसीबी का बड़ा एक्शन, मुकदमे से नाम हटाने के बदले 12 हजार रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथ गिरफ्तार

राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो ने भरतपुर के रूपवास थाना क्षेत्र में तैनात एएसआई प्रवीण कुमार को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पर परिवादी के भाई का नाम मुकदमे से हटाने के बदले पैसे मांगने का आरोप है। एसीबी ने शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई कर उसे पकड़ा और पूछताछ जारी है।

रिपोर्टर : मनोज अवस्थी

Bharatpur ACB Trap : जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई करते हुए भरतपुर जिले के रूपवास थाना क्षेत्र में तैनात सहायक उप निरीक्षक प्रवीण कुमार को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि भरतपुर एसीबी चौकी को शिकायत मिली थी कि परिवादी के भाई के खिलाफ दर्ज मुकदमे में नाम निकालने की एवज में आरोपी एएसआई रिश्वत की मांग कर रहा था और परेशान कर रहा था। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व में ट्रेप कार्रवाई की गई।

इस दौरान आरोपी प्रवीण कुमार को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस कार्रवाई एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस परिमला के सुपरविजन में की गई। आरोपी से पूछताछ जारी है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular