Asha Bhosle Health Update: दिग्गज सिंगर आशा भोसले को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 92 साल की आशा भोसले को सांस लेने में तकलीफ और हार्ट संबंधी समस्याओं के चलते अस्पताल लाया गया, जहां उनका डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है. अब आशा भोसले की पोती जनाई भोसल ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी हेल्थ के बारे में अपडेट दिया है.
आशा भोसले की पोती ने दिया हेल्थ अपडेट
जनाई भोसल ने सोशल प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दादी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- मेरी दादी, आशा भोसले को बहुत ज़्यादा थकान और चेस्ट में इन्फेक्शन की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें. ट्रीटमेंट चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा और हम आपको पॉजिटिव अपडेट देंगे.
पीएम मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आशा भोसले के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने लिखा- यह सुनकर बहुत चिंता हुई कि आशा भोसले जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं.
Deeply concerned to hear that Asha Bhosle Ji has been admitted to hospital. Praying for her good health and a speedy recovery.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 12, 2026
8 दशकों से अधिक का करियर
आशा भोसले का करियर 8 दशकों से अधिक का रहा है. वह अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं और उन्होंने रोमांटिक गीतों से लेकर ग़ज़लों और जोशीले गानों सहित अनगिनत यादगार गाने गाये हैं. भोसले के कुछ लोकप्रिय गानों में ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’, ‘इंतहा हो गई इंतजार की’ शामिल हैं. वह दिग्गज गायिका दिवंगत लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं.
12 हजार से ज्यादा गाने किए रिकॉर्ड
विभिन्न भारतीय भाषाओं में 12,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं और मीना कुमारी, मधुबाला, ज़ीनत अमान से लेकर काजोल, उर्मिला मातोंडकर और पद्मिनी तथा वैजयंतीमाला जैसी दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों सहित कई प्रमुख अभिनेत्रियों को अपनी आवाज़ दी है. उन्होंने 2023 में अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में दुबई में आयोजित एक विशेष संगीत कार्यक्रम ‘आशा90: लाइव इन कॉन्सर्ट’ में प्रस्तुति दी.
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के डिंडोरी में भीषण हादसा, सड़क किनारे खड़े 6 लोगों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत



