Monday, March 16, 2026
Homeताजा खबरAnju in India : पाकिस्तान से लौटी अंजू, पांच महीने बाद हुई...

Anju in India : पाकिस्तान से लौटी अंजू, पांच महीने बाद हुई घर वापसी, अपने बच्चों को पाकिस्तान ले जाने को आई भारत

जयपुर। पाकिस्तान जाकर प्रेमी से निकाह करने वाली भिवाड़ी की अंजू (35) करीब पांच महीने बाद भारत लौट आई। वह अटारी-वाघा बॉर्डर की सीमा की तरफ से भारत में दाखिल हुई। अंजू को फिलहाल बीएसएफ कैंप में रखा गया है। यहां मीडिया से बातचीत में उसने कोई भी कमेंट करने से मना कर दिया। हालांकि इतना जरूर कहा- मैं खुश हूं। अंजू राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी में अपने पति अरविंद के साथ रहती थी। उसके पाकिस्तान से भारत लौटने की खबरें पिछले एक महीने से चल रही थीं। लेकिन वीजा नहीं मिलने के चलते वह आ नहीं पाई।

अंजू जुलाई में भारत से पाकिस्तान गई थी। उसके पाकिस्तान जाने की सूचना उसके पति तक को नहीं थी। फिर सामने आया था कि वह जयपुर में अपनी किसी दोस्त की शादी में जाने के लिए परिवार को बोलकर गई है। 23 जुलाई को उससे वाट्सऐप कॉलिंग से बताया कि वह लाहौर में है और दो-तीन दिन में वापस लौट आएगी।

जानकारी के अनुसार अंजू पाकिस्तान अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से मिलने गई थी, जो खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत का रहने वाला है। इसके बाद अंजू ने इस्लाम कबूल करने के बाद पाकिस्तान में नसरुल्लाह से शादी कर ली । यहां अंजू ने अपना नाम बदलकर फातिमा भी रख लिया। इसके बाद बुधवार को वह अपने बच्चों से मिलने के लिए भारत पहुंची।

बड़ा सवाल : कहां पर रहेगी अंजू?

सूत्रों की मानें तो अंजू बच्चों को पाकिस्तान साथ ले जाने के लिए आई है। अभी उसके बच्चे पहले पति अरविंद के पास हैं, जिन्हें भी अंजू पाकिस्तान ले जाना चाहती है। ऐसे में माना जा रहा है कि अंजू और उनके पहले पति अरविंद के बीच विवाद बढ़ सकता है। अरविंद मीडिया में यह बात कह चुके हैं कि वह अंजू को अपने साथ नहीं रखेंगे। हालांकि बच्चे उनके पास ही रहेंगे। अंजू के माता- पिता ग्वालियर में रहते हैं। वह भी अंजू के इस कदम के बाद से नाराज हैं। भारत लौटने के बाद अंजू किसके साथ रहेगी अभी यह तय नहीं है।

पाकिस्तान से एनओसी मिलने में लगा समय

अंजू के पाकिस्तान से लौटने की खबर पिछले महीने से अा रही थी। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक उसके भारत लौटने की सूचनाएं सामने आई थीं। लेकिन पाकिस्‍तान के गृह मंत्रालय से नो ऑब्‍जेक्‍शन सर्टिफिकेट नहीं मिल पाने के कारण उसे लौटने में देरी हो गई।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular