Saturday, July 6, 2024
HomeCrime NewsAMU : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रावासों में गोलीबारी

AMU : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रावासों में गोलीबारी

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में 2 अलग—अलग छात्रावासों में गोली चलने की घटनाओं में 3 युवक जख्मी हो गये। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात छात्रों के 2 गुटों के बीच टकराव में गोलीबारी की वारदात हुई। इस दौरान सादिक, फिरोज आलम और अब्दुल्ला नामक युवक जख्मी हो गये। उन्हें जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक घायल हुए युवक AMU के छात्र हैं, मगर AMU के जनसम्पर्क विभाग के प्रभारी प्रोफेसर आसिम सिद्दीकी ने बताया कि घायल युवक विश्वविद्यालय के छात्र नहीं, बल्कि बाहरी लोग हैं। सिद्दीकी के मुताबिक सोमवार की रात AMU के वी.एम. हॉल में 2 छात्र गुटों के बीच हिंसक टकराव हुआ था। इस दौरान सशस्त्र युवकों का एक समूह सर सैयद हॉल में घुस गया। इस दौरान चली गोली से 3 लोग जख्मी हो गये।  

विश्वविद्यालय का कोई भी अधिकारी यह नहीं बता पा रहा है कि बाहरी तत्व देर रात तक विश्वविद्यालय के छात्रावासों में क्यों मौजूद थे।

कार्यवाहक पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय जायसवाल ने बताया कि AMU परिसर में गोलीबारी की घटना में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। गोलीबारी की घटना 2 छात्र गुटों के बीच पुरानी दुश्मनी से जुड़ी है।  

सूत्रों के मुताबिक विश्वविद्यालय खुलने के बाद मंगलवार सुबह से AMU परिसर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। छात्र प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय के 2 मुख्य प्रवेश द्वार, बाब-ए-सैयद और सेंटेनरी गेट को अवरुद्ध कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आज यातायात को फैज़ गेट और सर सैयद हाउस गेट की तरफ से मोड़ दिया है।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments