Monday, February 23, 2026
HomePush NotificationDelhi Police Foundation Day: Amit Shah ने नए आपराधिक कानूनों को बताया...

Delhi Police Foundation Day: Amit Shah ने नए आपराधिक कानूनों को बताया उपलब्धि, सेफ सिटी परियोजना का आगाज

Amit Shah on Delhi Police Foundation Day: दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नए तीन आपराधिक कानून पूरी तरह लागू होने पर दोषसिद्धि दर 80% तक बढ़ेगी और मामलों के निपटारे में तेजी आएगी। उन्होंने माओवादी हिंसा के जल्द समाप्त होने का भरोसा जताया और ‘सेफ सिटी’ परियोजना की शुरुआत की।

Amit Shah on Delhi Police Foundation Day: दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस परेड समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि देश में आने वाले वर्षों में 3 नए आपराधिक कानूनों के पूरी तरह लागू होने के बाद आपराधिक मामलों में दोषसिद्धि की दर 80 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि माओवादी हिंसा के खिलाफ लड़ाई अपने अंतिम चरण में है और इस साल मार्च तक इस खतरे को हमेशा के लिए खत्म कर दिया जाएगा.

‘3 नए आपराधिक कानून मामलों को निपटाने में बनेंगे मददगार ‘

शाह ने कहा कि न्याय पर आधारित 3 नए आपराधिक कानून पिछले 11 वर्षों में देश द्वारा हासिल की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक हैं, जो आने वाले कुछ वर्षों में पूरी तरह से लागू होने के बाद मामलों के निपटारे और दोषसिद्धि की दर को बढ़ाने में मदद करेंगे.

गृह मंत्री 3 नए आपराधिक कानूनों – भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) का जिक्र कर रहे थे – जिन्होंने एक जुलाई, 2024 को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) और ‘इंडियन एविडेंस एक्ट’ (भारतीय साक्ष्य अधिनियम) की जगह थी.

क्या है दिल्ली पुलिस की सेफ सिटी परियोजना ?

गृह मंत्री ने दिल्ली पुलिस की कई नई पहलों की भी शुरुआत की, जिनमें विशेष प्रकोष्ठ के लिए एक एकीकृत मुख्यालय और ‘सेफ सिटी’ परियोजना का पहला चरण शामिल है. उन्होंने कहा कि ‘सेफ सिटी’ परियोजना के पहले चरण के तहत, 10,000 AI-सक्षम सीसीटीवी कैमरों में से 2,100 कैमरों को निगरानी नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है. शाह ने यह भी कहा कि पहले से मौजूद 15,000 सीसीटीवी कैमरों को भी इसमें एकीकृत किया गया है.

गृह मंत्री ने दिल्ली पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी के सामने आने वाली चुनौतियों से सफलतापूर्वक निपटने में सक्षम रही है, जो देश के लोकतंत्र का दिल और उसके सम्मान एवं पहचान की प्रतीक है.

ये भी पढ़ें: Bhiwadi Chemical Factory Fire: भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, 7 मजदूर जिंदा जले, 2 अब भी फंसे

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular