Friday, July 18, 2025
Home Blog Page 907

CBI का पश्चिम बंगाल में जबरन धर्मांतरण को लेकर बड़ा एक्शन

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में जबरन धर्मांतरण के 7 आरोपियों के विरूद्ध कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उच्च न्यायालय ने 2 बहनों की रिट याचिका पर इस जांच का आदेश दिया था। इन दोनों ने दावा किया था कि उनके पतियों बुद्धू मंडल और गौरंगा मंडल को एक ऐसी पार्टी के लिए काम करने की सजा के तौर पर हिंदू से मुसलमान बना दिया गया जो विधानसभा चुनाव में हार गयी।

याचिकाकर्ताओं ने यह भी कहा कि उनके पति 24 नवंबर, 2021 से लापता हैं लेकिन सूचित करने के बाद भी पुलिस ने कुछ नहीं किया। लेकिन, पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा कि दोनों भाइयों ( इन महिलाओं के पतियों) ने स्वेच्छा से इस्लाम अपना लिया और पारिवारिक विवाद के चलते वे घर छोड़कर चले गये। उच्च न्यायालय के निर्देश पर CBI ने 20 फरवरी को प्राथमिक जांच दर्ज की थी। मई में CBI की ओर से एक रिपोर्ट उच्च न्यायालय में दाखिल की गयी जिसके बाद उसने (न्यायालय ने) 6 जून को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।

अधिकारियों ने बताया कि अदालती आदेश पर CBI ने मंगलवार को खुर्शीद शेख, नाजू शेख, बरकती शेख, हबीब शेख, रबीउल शेख, मुक्तादुल शेख और टीनू शेख तथा अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि पार्वती मंडल का पति बुद्धू मंडल निरक्षर है जबकि कलावती का पति गौरंग मंडल पांचवीं तक पढ़ा है।

CBI रिपोर्ट में कहा गया है, जांच से पता चला कि 24 नवंबर, 2021 को सुबह करीब 7 बजे दोनों भाई काम पर निकले थे। गौरंग मंडल रबीउल शेख के घर पर गया था जबकि उसका भाई बुद्धू मंडल हबीब शेख के घर पर गया था। उस समय गौरंग मंडल मुख्य मिस्त्री मुक्तादुल शेख की देखरेख में काम कर रहा। दोनों करीब 2 बजे खाना खाने घर आये थे और खाना खाकर वे काम पर लौट गये थे। लेकिन वे (दोनों) शाम में घर नहीं लौटे।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि उसके बाद दोनों बहनों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी कि उनके पतियों को मुसलमान बना लिया गया है और उन्हें नमाज पढ़ाने ले जाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक बाद में इन दोनों भाइयों को एक मुसलमान परिवार में देखा गया और पुलिस ने उनकी पत्नियों को सूचित किया कि उन्हें 28 नवंबर, 2021 को अदालत में पेश किया जाएगा जो उनकी गुमशुदगी का चौथा दिन था।

CBI का कहना है कि दोनों महिलाओं ने दिनभर इंतजार किया लेकिन उनके पतियों को अदालत में पेश नहीं किया गया। उसके बाद दोनों (महिलाएं) घर लौट आयीं। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि दोनों महिलाओं के घर लौट जाने के बाद इन दोनों भाइयों को शाम में मुसलमानों की भारी भीड़ के बीच एसडीओ अदालत में पेश किया गया। इसी रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी।

रिपोर्ट के अनुसार 4 जनवरी को इन दोनों भाइयों को नजदीक के धरला गांव में कुछ मुसलमानों के साथ भीख मांगते हुए देखा गया। उनकी पत्नियां वहां पहुंच गयी और उन्हें घर वापस आने के लिए उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन इन दोनों भाइयों के साथ चल रहे अन्य लोगों ने दोनों महिलाओं को डराया -धमकाया।

रिपोर्ट के मुताबिक गौरंग मंडल मुस्लिम समुदाय के कब्जे से भागने में सफल हो गया और वह नजदीक के खेत में अपनी पत्नी संग छिप गया। लेकिन भाई की कथित शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज किया और उन दोनों को ढूढ निकाला। पुलिस ने उसके बाद गौरंग और उसकी पत्नी कलावती को अदालत में पेश किया।

रिपोर्ट के अनुसार अदालत ने कलावती मंडल को रिहा कर दिया लेकिन उसके पति को मुस्लिम समुदाय के लोग कथित रूप से अपने साथ ले गये। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों भाइयों ने चोरी-छिप अपने परिवारों के सदस्यों को बताया कि उन्हें उनकी मर्जी के खिलाफ पकड़कर रखा गया है और उनसे मवेशियों का कत्ल करने जैसे काम जबरन करवाया जाता है। दोनों भाइयों ने अपने रिश्तेदारों को भी यह भी बताया कि उन्हें बंधक में रखने के लिए नशीली दवाएं दी जाती हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन निष्कर्षों के आधार पर उच्च न्यायालय ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था।

चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण 14 जुलाई 2023 को

चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण 14 जुलाई 2023 को आंध्र प्रदेश के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया जाएगा. यदि चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग सफल रहती है तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा. आपको बता दें इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन चंद्रमा पर अपने स्पेसक्राफ्ट उतार चुके हैं.

आखिर चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का क्या है मकसद ?

आपको बता दें चंद्रयान मिशन के तहत इसरो चांद की स्टडी करना चाहता है. भारत ने पहली बार 2008 में चंद्रयान-1 की सफल लॉन्चिग की थी. लेकिन इसके बाद 2019 में चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग में भारत को असफलता मिली थी. चंद्रयान-2 का लैंडर पृथ्वी की सतह से झटके के साथ टकराया था, जिसके बाद पृथ्वी के नियंत्रण कक्ष से उसका संपर्क टूट गया था. अब भारत चंद्रयान-3 लॉन्च करके इतिहास रचने की तैयारी कर रहा है.

आपको बता दें चंद्रयान-3 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारा जाएगा. इस मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए इसमें कई अतिरिक्त सेंसर को जोड़ा गया है. इसकी गति को मापने के लिए इसमें एक ‘लेजर डॉपलर वेलोसीमीटर’ सिस्टम लगाया है.

चंद्रयान-3 मिशन के साथ कई प्रकार के वैज्ञानिक उपकरणों को भेजा जाएगा, जिससे लैंडिंग साइट के आसपास की जगह में चंद्रमा की चट्टानी सतह की परत, चंद्रमा के भूकंप और चंद्र सतह प्लाज्मा के साथ मौलिक संरचना की थर्मल-फिजिकल प्रॉपर्टीज की जानकारी मिलने में मदद हो सकेगी.

कहीं खिसक न जाए परंपरागत वोट बैंक!


कुरैशी समाज की चेतावनी के बाद कांग्रेस नेताओं की उड़ी नींद 


जयपुर।

प्रदेश के कुरैशी समाज ने एकजुट होकर कांग्रेस पर नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि एकमुश्त कांग्रेस को वोट देने के बावजूद भी पार्टी ने समाज को कोई राजनीतिक नियुक्ति नहीं दी। ऐसे में अगले चुनाव में समाज ने कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाने तक की चेतावनी दे दी है। इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस के नेताओं को परंपरागत मुस्लिम वोट बैंक खिसकने का डर सताने लगा है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इस तरह का मामला सामने आने के बाद सियासी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
   हाल ही में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी समाज के नेताओं में इस बात को लेकर काफी रोष था। कुरैशी समाज की प्रदेशभर में बड़ी आबादी निवास करती है, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार समाज की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने आरोप लगया कि किसी सम्मानजनक राजनीतिक पद पर समाज के लोग नहीं हैं। इस दौरान समाज ने अगले चुनाव में 20 सीटों पर कुरैशी समाज के प्रत्याशी उतारने की मांग की।


नसीम पर मुकदमे के बाद आई यह स्थित…

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पिछले दिनों कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ के खिलाफ जो मुकदमा दर्ज हुआ है, उसके बाद ही कुरैशी समाज में पार्टी का यह विरोध दिखाई दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द इस मामले को खत्म नहीं किया गया तो मुस्लिम समाज में यह मामला और तूल पकड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर आदर्शनगर विधायक रफीक खान ने भी नसीम पर हुए मुकदमे को सरासर गलत बताया है। खान का कहना है कि इस तरह अधिकारियों के कहने पर नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज करना बिल्कुल न्यायोचित नहीं है।


कांग्रेस के खिलाफ हो सकती है आवाज बुलंद…

सूत्रों के मुताबिक आगामी दिनों में अन्य मुस्लिम जातियां और संगठन भी कांग्रेस के खिलाफ आवाज बुलंद कर सकते हैं। ऐसे में प्रदेश के 9 मुस्लिम विधायकों और मुस्लिम बहुल सीटों से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतने वाले नेताओं की बैचेनी लगातार बढ़ रही है।

दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में शामिल होंगे अंबानी !

दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में लंबे समय तक शामिल रहे रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी साल 2023 की शुरुआत के बाद से इससे बाहर हैं, लेकिन अब एक बार फिर दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में अंबानी अपनी जगह वापस पा सकते हैं।

दरअसल मुकेश अंबानी दुनिया के रईसों के प्रतिष्ठित ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में 13वें स्थान पर आ गए हैं और टॉप 10 में जगह बनाने के लिए उनको केवल 3 और उद्योगपतियों को पीछे छोड़ना होगा। ये काम जल्द ही हो भी सकता है क्योंकि मुकेश अंबानी और उनसे आगे के तीन इंडस्ट्रिलियस्ट के बीच दौलत का फासला काफी कम रह गया है.

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, बीते 24 घंटे में एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 2.35 अरब डॉलर या करीब 19,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है।

वहीं अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी जो एक समय दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स का दर्जा हासिल कर चुके थे, वो इस समय इस लिस्ट में 21वें स्थान पर हैं और टॉप-20 रईसों में भी नहीं हैं। हालांकि बीते 24 घंटों की बात करें तो गौतम अडानी की संपत्ति में कुल 4.89 लाख डॉलर का इजाफा हुआ है।

247 अरब डॉलर की अकूत नेटवर्थ के साथ टेस्ला के सीईओ एलन मस्क इस समय दुनिया के सबसे दौलतमंद शख्स बने हुए हैं। इस साल अभी तक उनको 110 अरब डॉलर की संपत्ति का फायदा हो चुका है जिसमें से 13 अरब डॉलर उन्होंने बीते 24 घंटे में हासिल किए हैं।

सभी नेता मिलकर करेंगे काम – सचिन पायलट

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने गुरुवार को कहा कि राजस्थान में पार्टी के सभी विधायक और पदाधिकारी आगामी विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री पायलट, कांग्रेस नेतृत्व के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बैठक में इस बारे में चर्चा की गई कि राज्य में हर 5 साल में सरकार बदलने की परंपरा को कैसे बदला जाए। उनका कहना था कि उनकी ओर से उठाए गए मुद्दों पर कांग्रेस नेतृत्व ने संज्ञान लिया और दिशानिर्देश दिए।

पायलट ने संवाददाताओं से कहा, राजस्थान में सरकार बदलने की परंपरा को कैसे तोड़ा जाए, इसको लेकर सार्थक चर्चा हुई है। हमने सभी मुद्दों पर खुले मन से चर्चा की और सबने विश्वास जताया कि फिर से कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।

पायलट ने अपनी ‘जन संघर्ष यात्रा’ के दौरान प्रदेश सरकार के समक्ष तीन मांगें रखी थीं जिनमें राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) का पुनर्गठन, सरकारी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने से प्रभावित युवाओं को मुआवजा और पिछली वसुंधरा राजे सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की उच्चस्तरीय जांच शामिल थी।

PM आवास के उपर दिखा ड्रोन

जानिए कौन और कहां उड़ा सकते हैं ड्रोन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के ऊपर एक ड्रोन के मंडराने की खबर सामने आई है। दरअसल, PM आवास और उसके आसपास का इलाका नो फ्लाइंग और नो ड्रोन जोन है तो सवाल यह उठता है कि ड्रोन यहां कैसे पहुंचा।

अब आपके मन में ड्रोन को लेकर बहुत से सवाल आ रहे होंगे कि ड्रोन होता क्या है, कैसे उड़ता है, कौन इसे उड़ा सकता है कहां इसे उड़ाया जा सकता है। तो हम आपके सारे सवालों के जवाब लेकर आएं है।

वैसे तो ड्रोन शब्द किसी के लिए नया नहीं है। आपने भी ड्रोन को उड़ते हुए जरुर देखा होगा। ड्रोन एक flying robot होता है जिसे मनुष्य द्वारा remote से control किया जाता है। तकनीकी भाषा में ड्रोन एक मानवरहित aircraft है, जो sensors और GPS के सहयोग से उड़ते हैं।

Joystick और GPS system की वजह से ड्रोन को उड़ाते समय ठीक वैसा ही अनुभव होता है जैसा video game खेलने के दौरान होता है। अक्सर smartphone और tablet के माध्यम से इस wireless connectivity के जरिए pilot ड्रोन और इसके आसपास के area पर किसी पक्षी की आंख की तरह नजर रख सकता है। कुछ apps की मदद से इसके उड़ने का path set भी किया जा सकता है, जिसके बाद ये अपने आप pre-planned तरीके से उड़ता है।

आपको बता दें आजकल ड्रोन का इस्तेमाल बड़ी कंपनियों द्वारा products को अपने customers तक पहुँचाने के लिए किया जा रहा है। ऐसे बिज़नेस के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ड्रोन अधिक weight उठाने में सक्षम होते हैं। उदाहरण के लिए, कुछ देशों में Pizza की home delivery के लिए drones का इस्तेमाल किया जाता है।

भारत में ड्रोन उड़ाने के लिए license की जरूरत होती है। एक मानव रहित ड्रोन का pilot बनने के लिए आपको driving license की तरह ही एक unmanned aircraft operator permit लेने की आवश्यकता होती है। आपके ड्रोन को भी government के साथ register करने की जरूरत होती है और इसे एक unique identification number के साथ issue किया जाता है। लेकिन nano और micro ड्रोन को आप बिना license के उड़ा सकते है।

अब आप सोच रहे होंगे कि क्या ड्रोन को कहीं भी उड़ाया जा सकता है, लेकिन इसका जबाव है नहीं…

आप ड्रोन को हर जगह नहीं उड़ा सकते। एक UAV को operate करने के लिए drone regulations द्वारा 3 zones को specify किया गया है: Red Zone, Yellow Zone और Green Zone.

Red zone में ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं होती है। Red Zone में airports, international borders, military installation इत्यादि के आसपास का airspace शामिल होता है। साथ ही दिल्ली में Parliament और राष्ट्रपति भवन के आसपास भी ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं है। 

वहीं yellow zone में ड्रोन उड़ाने के लिए एक flight plan और एक air defence clearance certificate के filing की आवश्यकता होती है। जबकि Green Zone में आप कहीं भी ड्रोन उड़ा सकते हैं। भारत में आप ड्रोन को अधिकतम 400 feet तक की ऊंचाई पर उड़ा सकते हैं।

शिक्षकों के लिए चौकानें वाला आदेश, जानें पूरा मामला…

बिहार। बिहार शिक्षा विभाग के हालिया परिपत्रों को लेकर चल रहे विवाद के बीच पटना जिला प्रशासन ने राजधानी पटना के सरकारी स्कूलों में अनुपस्थित पाए गए 87 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक द्वारा 23 जून को लिखे गए एक पत्र के अनुसार एक जुलाई से सभी जिलाधिकारियों द्वारा अपने संबंधित क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों का सप्ताह में कम से कम दो बार लगातार निरीक्षण और निगरानी की जाएगी। इस बीच, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने भी 5 जुलाई को वरीय अधिकारियों द्वारा बुलायी गयी ऑनलाइन बैठकों में अनुपस्थित रहने के कारण पूर्णिया एवं दरभंगा जिला में तैनात व्याख्याताओं के एक दिन के वेतन में कटौती करने का आदेश दिया है।

पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया, कि  जिला प्रशासन ने जिले के सरकारी स्कूलों के 87 शिक्षकों के एक दिन के वेतन में कटौती या रोक लगाने का आदेश दिया है, क्योंकि वे एक जुलाई से चार बार किए गए निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए थे। अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी सिफारिश की गई है।

जिलाधिकारी ने कहा, राज्य शिक्षा विभाग के हालिया पत्र के बाद पटना जिले के सभी स्कूलों में सप्ताह में कम से कम दो बार निरीक्षण किया जा रहा है। पांच जुलाई को कुल 487 स्कूलों का निरीक्षण किया गया, इस दौरान 10 शिक्षक अनुपस्थित पाये गये। जिले में कुल 3486 सरकारी स्कूल हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए एक अभियान के रूप में जारी रहेगा।

जानिए कौन- कौन हैं कम उम्र में सफलता हासिल करने वाले अरबपति

क्या आप जानते है कि दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें बेहद कम उम्र में सफलता हासिल हुई है। आइए आज जानते हैं, दुनिया की उन मशहूर शख्सियतों के बारे में जो सबसे कम उम्र में अपनी मेहनत के दम पर अरबपति बने। चलिए बताते है आपको उन अरबपतियों के बारे में…

इस लिस्ट में पहला नाम फेसबुक यानि मेटा कंपनी के मालिक मार्क जकरबर्ग का है। मार्क अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा के बल पर 23 साल की उम्र में अरबपति बन गए थे। इस लिस्ट में दूसरा नाम इवान थॉमस स्पीगल का है। यह एक अमेरिकी इंटरनेट व्यवसायी हैं। यह एक अमेरिकी तकनीकी कंपनी स्नैप इंक के संस्थापक और सीईओ हैं। इवान महज 25 साल में अरबपति बनने वाले दूसरे व्यक्ति है। इस लिस्ट में तीसरा नाम आता है लैरी पेज का। यह एक अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक और उद्योगपति हैं, जिन्होंने सर्गी ब्रिन के साथ मिलकर गूगल इंक. की सह-स्थापना की। अरबपति बनते वक्त उनकी उम्र मात्र 30 वर्ष थी।

सर्गी ब्रिन एक रूसी अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक, सॉफ्टवेयर डेवलपर और उद्यमी हैं। जिन्हें लैरीपेज के साथ गूगल, इंक. के सह-संस्थापक के रूप में अधिक जाना जाता है। यह 31 वर्ष की उम्र में अरबपति बने। टेक्नोलॉजी के बादशाह माने जाने वाले बिल गेट्स अपनी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की बदलौत महज 31 साल की उम्र में अरबपति बन गए थे। आपको बता दें मशहूर सिंगर रिहाना अपनी गायिकी के बल पर सिर्फ 33 साल की उम्र में अरबपति बन गई थीं।

गोल्फ की दुनिया के टाइगर माने जाने वाले टाइगर वुड्स सिर्फ 33 साल की उम्र में गोल्फ में मुकाम हासिल करके गोल्फर बन गए थे। ई कॉमर्स साइट की शुरुआत करने वाले जेफ बेजोस अपनी कंपनी अमेजन के बल पर 35 साल की उम्र में अरबपति बन गए थे। बास्केट बॉल की दुनिया के मशहूर खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स अपने खेल की वजह से 37 साल की उम्र में अरबपति बन गए थे। माइक्रोसॉफ्ट कार्पोरेशन के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीव बाल्मर 38 साल की उम्र में अरबपति बने। वहीं हैरी पॉटर जैसी किताब लिखकर दुनिया में अपनी कलम का लोहा मनवाने वाली जेके रॉलिग्स महज 38 साल की उम्र में एक लंबा कठिन दौर गुजारने के बाद अरबपति बनी थीं।

इस देश के लोग पीते हैं सबसे ज्यादा चाय

वैसे तो चाय लोगों की पहली पसंद है लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस देश के लोग सबसे ज्यादा चाय पीते हैं। भारत, जापान या फिर चीन? नहीं, इनमें से कोई नहीं… सबसे ज्यादा चाय तुर्की के लोग पीते हैं।  

वर्ल्ड और स्टेटिस्टिक्स के मुताबिक, तुर्की में प्रति व्यक्ति चाय खपत (सालाना) 3.16 किलो है। यानी तुर्की का एक व्यक्ति एक साल में 3.16 किलो चाय पत्ती की चाय पी लेता है।

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आयरलैंड है। यहां सालाना प्रति व्यक्ति चाय खपत 2.19 किलो है।

तीसरे स्थान पर आता है यूके, यहां सालाना प्रति व्यक्ति चाय खपत 1.94 किलो है। पाकिस्तान की बात करें तो यहां के लोग भी खूब चाय की चुस्कियां लेते हैं। यहां प्रति व्यक्ति चाय खपत (सालाना) 1.50 किलो है।

इसके बाद नाम आता है इरान का, यहां सालाना प्रति व्यक्ति चाय खपत पाकिस्तान के बराबर ही 1.50 किलो है।

आपको बता दें रूस में भी चाय काफी पसंद की जाती है। यहां एक व्यक्ति सालभर में 1.38 किलो चाय पी लेता है।

यह आंकड़ा मोरक्को में 1.22 किलो, न्यूजीलैंड में 1.19 किलो, चिली में 1.19 किलो, इजिप्ट में 1.01 किलो है।

बते दें पोलैंड में भी लोग सालभर में 1 किलो चाय पी जाते हैं। जापान में यह आंकड़ा 0.97 किलो, सऊदी अरब में 0.90 किलो, चीन में 0.57 किलो और कनाडा में 0.51 किलो है।

अब बात करते है भारत की यहां के अधिकतर घरों में एक प्याली चाय के बिना सुबह की शुरुआत नहीं होती। चाय भारत का सबसे लोकप्रिय ड्रिंक है। दुनियाभर में हर साल 59,66,467 (उनसठ लाख छियासठ हज़ार चार सौ सड़सठ) टन चाय का उत्पादन होता है।

दुनिया के दूसरे देशों की तुलना में भारतीय इतनी ज्यादा भी चाय नही पीते हैं। प्रति व्यक्ति चाय खपत के मामले में भारत का स्थान काफी नीचे है। भारत में प्रति व्यक्ति चाय खपत (सालाना) 0.32 किलो है। इस लिस्ट में भारत से नीचे यूएसए, फ्रांस, स्पेन और इटली भी है। लिस्ट में सबसे नीचे मैक्सिको है, जहां प्रति व्यक्ति चाय खपत (सालाना) 0.14 किलो है। अमेरिका की बात करें, तो यहां प्रति व्यक्ति चाय खपत (सालना) 0.23  किलो है। वहीं, फ्रांस में यह आंकड़ा 0.20 किलो है।

कोटा में ट्रोले ने स्कूटी सवार दो छात्राओं को मारी टक्कर, देखें LIVE VIDEO

कोटा के जेडीबी कॉलेज के सामने एक ट्रोले ने स्कूटी सवार दो छात्राओं को टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद ट्रोला स्कूटी पर सवार छात्रा को स्कूटी सहित घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया. हादसे का CCTV आया सामने आया है. लोगों ने ट्रोले को रोककर स्कूटी सवार छात्रा को निकाला और अस्पताल पहुंचाया. एक घायल छात्रा अंजलि कांग्रेस नेता महेश आहूजा की भतीजी है. दोनों को घायल अवस्था में महाराव भीमसिंह अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि हादसे में एक छात्रा की रीढ़ की हड्डी टूट गई

Met Gala 2025: Bollywood Celebrities जिसने लूटी महफ़िल – शाहरुख, आलिया और भी कई सितारे ₹25,000 के अंदर बेस्ट Phones: Top 7 Smartphones with Best Features & Performance! महाशिवरात्रि 2025: जानिए पूजा विधि, मंत्र जाप और रहस्यमयी महत्व Naga Sadhu Facts: नागा साधुओं के बारे में 7 रोचक तथ्य: रहस्य, साधना और जीवनशैली Best Indoor Cat Breeds- सबसे अच्छी इनडोर बिल्लियाँ