Sunday, June 8, 2025
Home Blog Page 781

अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी की हत्या की

बदायूं। जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जहां पर पति ने अपनी पत्नी और 8 महीने की बच्ची की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या की. पूरा मामला जिले के दातागंज थाना क्षेत्र के गांव भुडेली का है. जहां पर एक व्यक्ति ने मायके जाने की जिद करने पर अपनी पत्नी और आठ माह की बच्ची की सोते समय कुल्हाड़ी से वारकर उनकी हत्या कर दी. फिलहाल आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

दातागंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह ने बताया कि आरोपी अजय यादव उर्फ अखिलेश यादव ने दो वर्ष पहले दिल्ली में बिहार की रहने वाली खुशबू नामक लड़की से प्रेम विवाह किया था विवाह के समय खुशबू उस समय नाबालिग थी. बालिग होने के बाद खुशबू उसके साथ गांव आ गई और दोनों खुशी-खुशी साथ रहने लगे. अजय और खुशबू की आठ माह की बेटी सृष्टि भी हुई. उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार खुशबू मायके जाना चाहती थी और इसी को लेकर दंपति के बीच विवाद चल रहा था. मंगलवार रात भी खुशबू ने मायके जाने की जिद की इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी बहस हुई जिसके बाद अजय उर्फ़ अखिलेश खेत पर चला गया. बुधवार सुबह लगभग छह बजे अखिलेश वापस घर आया और घर मे चारपाई पर सो रही पत्नी खुशबू (19) और आठ माह की बच्ची सृष्टि की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी पर पुलिस तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है.

हिमाचल प्रदेश में जलप्रलय, 57 की मौत…

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला में समर हिल के समीप शिव मंदिर के मलबे से एक और महिला का शव बरामद होने के साथ ही बारिश से जुड़ी घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर बुधवार को 57 हो गयी। हिमाचल प्रदेश में रविवार से हो रही भारी बारिश के कारण शिमला के समर हिल, कृष्णा नगर और फागली इलाकों में भूस्खलन हुए थे। शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने कहा समर हिल और कृष्णा नगर इलाकों में बचाव अभियान चलाया जा रहा है और समर हिल से एक शव बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक समर हिल से 13 शव, फागली से पांच और कृष्णा नगर से 2 शव बरामद किए गए हैं। शिव मंदिर में सोमवार को हुए भूस्खलन के मलबे में अब भी 10 और लोगों के दबे होने की आशंका है।

कृष्णा नगर में करीब 15 मकानों को खाली कराया गया और परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। कई अन्य लोगों ने मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन की आशंका से खुद अपने घर खाली कर दिए हैं। शिमला के कृष्णा नगर इलाके में मंगलवार शाम को भूस्खलन में 2 लोगों की मौत हो गयी, कम से कम 8 मकान ढह गए और एक बूचड़खाना मलबे में दब गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कहा कि पिछले कुछ दिनों में बारिश में लगभग 157 प्रतिशत की वृद्धि के कारण पूरे हिमाचल प्रदेश में व्यापक क्षति हुई है और पिछले 3 दिन में करीब 60 लोगों की मौत हुई है।

शिक्षा विभाग ने खराब मौसम के कारण बुधवार को राज्य में सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 19 अगस्त तक शैक्षणिक गतिविधियां निलंबित कर दी हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में करीब 800 सड़कें अवरुद्ध हैं और 24 जून को मानसून शुरू होने के बाद से अब तक 7,200 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। इससे पहले, जुलाई में मंडी, कुल्लू और शिमला समेत राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश से कई लोगों की मौत हो गयी थी और करोड़ों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई थी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र से हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय आपदा की घोषणा करने और राहत एवं क्षतिग्रस्त ढांचों की मरम्मत के काम के लिए 2,000 करोड़ रुपये की निधि जारी करने का अनुरोध किया है।

Haryana DGP : शत्रुजीत कपूर बने हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक

हरियाणा। हरियाणा सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी शत्रुजीत कपूर को बुधवार को राज्य का नया पुलिस प्रमुख नियुक्त किया। कपूर ने पंचकुला स्थित पुलिस मुख्यालय में महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। पूर्व पुलिस महानिदेशक पी.के. अग्रवाल का कार्यकाल 15 अगस्त को समाप्त हो गया। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के एक पैनल ने पिछले सप्ताह हरियाणा कैडर के 3 IPS अधिकारियों के नाम चुने थे, जिसमें से एक को राज्य सरकार ने पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया।

जिन 3 IPS अधिकारी के नाम चयनित किए गए थे उनमें आर. सी. मिश्रा, मोहम्मद अकील और शत्रुजीत कपूर शामिल हैं। आर. सी. मिश्रा, मोहम्मद अकील दोनों ही 1989 बैच के अधिकारी हैं जबकि कपूर 1990 बैच के IPS अधिकारी हैं। सूत्रों के मुताबिक, कपूर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की पहली पसंद थे, जो वर्तमान में राज्य के भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो के महानिदेशक हैं। सरकार द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया UPSC से प्राप्त पैनल के विमर्श पर हरियाणा के राज्यपाल को IPS शत्रुजीत सिंह कपूर को राज्य के पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्त करते हुए खुशी हो रही है। कपूर को कार्यभार संभालने की तारीख से कम से कम 2 साल के न्यूनतम कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है….।

उच्चतम न्यायालय के दिशानिर्देशों के मुताबिक, UPSC द्वारा चुने गए 3 IPS अधिकारियों में से राज्य सरकार को नियमित पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति के लिए किसी एक अधिकारी के नाम को चुनना होता है। राज्य सरकार ने पिछले महीने UPSC को 9 IPS अधिकारियों के नामों वाला एक प्रस्ताव भेजा था, जिसमें से 3 अधिकारियों के नाम चुने जाने थे।

Chandrayaan-3 : चंद्रमा के और करीब पहुंचा चंद्रयान-3

बेंगलुरु। भारत के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्रमा मिशन के तहत चंद्रयान-3 बुधवार को, पृथ्वी के इकलौते उपग्रह की पांचवी और अंतिम कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया और चंद्रमा की सतह के और भी करीब आ गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कहा कि इसके साथ ही Chandrayaan-3 ने चंद्रमा तक पहुंचने की अपनी प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब यह प्रणोदन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल को अलग करने की तैयारी करेगा।

राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने ट्वीट किया आज की सफल प्रक्रिया संक्षिप्त अवधि के लिए आवश्यक थी। इसके तहत चंद्रमा की 153 किलोमीटर x 163 किलोमीटर की कक्षा में Chandrayaan-3  स्थापित हो गया, जिसका हमने अनुमान किया था। इसके साथ ही चंद्रमा की सीमा में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो गई। अब प्रणोदन मॉड्यूल और लैंडर अलग होने के लिए तैयार हैं।

ISRO ने कहा कि 17 अगस्त को Chandrayaan-3 के प्रणोदन मॉड्यूल से लैंडर मॉड्यूल को अलग करने की योजना है। 14 जुलाई को प्रक्षेपण के बाद Chandrayaan-3 ने 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया, जिसके बाद इसने 6, 9 और 14 अगस्त को चंद्रमा की अगली कक्षाओं में प्रवेश किया और उसके और निकट पहुंचता गया। Chandrayaan-3 को चंद्रमा के ध्रुवों पर स्थापित करने का अभियान आगे बढ़ रहा है। ISRO Chandrayaan-3 को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचाने का प्रयास कर रहा है और चंद्रमा से उसकी दूरी धीरे-धीरे कम होती जा रही है। Chandrayaan-3 के 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है। ISRO के सूत्रों ने बताया कि अलग होने के बाद लैंडर को एक कक्षा में स्थापित करने के लिए डीबूस्ट (धीमा करने की प्रक्रिया) से गुजरने की उम्मीद है, जहां पेरिल्यून (चंद्रमा से निकटतम बिंदु) 30 किलोमीटर और अपोल्यून (चंद्रमा से सबसे दूर का बिंदु) 100 किलोमीटर दूर है। यहीं से 23 अगस्त को यान की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास किया जाएगा।

ISRO के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने हाल में कहा था कि लैंडिंग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा लैंडर के वेग को 30 किलोमीटर की ऊंचाई से अंतिम लैंडिंग तक लाने की प्रक्रिया है और यान को क्षैतिज से ऊर्ध्वाधर दिशा में स्थानांतरित करने की क्षमता वह प्रक्रिया है जहां हमें अपनी काबिलियत दिखानी होगी। सोमनाथ ने कहा लैंडिंग प्रक्रिया की शुरुआत में वेग लगभग 1.68 किलोमीटर प्रति सेकंड है, लेकिन यह गति चंद्रमा की सतह के क्षैतिज है। यहां Chandrayaan-3 लगभग 90 डिग्री झुका हुआ है, इसे लंबवत करना होगा। क्षैतिज से ऊर्ध्वाधर दिशा में बदलने की यह पूरी प्रक्रिया गणितीय रूप से एक बहुत ही दिलचस्प गणना है। हमने कई बार इस प्रक्रिया को दोहराया है। यहीं पर हमें पिछली बार (Chandrayaan-3) समस्या हुई थी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा यह सुनिश्चित करना होगा कि ईंधन की खपत कम हो, दूरी की गणना सही हो और सभी गणितीय मानक ठीक हों।

14 जुलाई को प्रक्षेपण के बाद से 3 हफ्तों में ISRO ने Chandrayaan-3 को, पृथ्वी से दूर चंद्रमा की 5 से अधिक कक्षाओं में चरणबद्ध तरीके से स्थापित किया है। 1 अगस्त को एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया के तहत यान को पृथ्वी की कक्षा से चंद्रमा की ओर सफलतापूर्वक भेजा गया। इस ट्रांस-लूनर इंजेक्शन के बाद, Chandrayaan-3 पृथ्वी की परिक्रमा करने से बच गया और उस पथ पर पहुंच गया जो इसे चंद्रमा के आसपास ले जाएगा। Chandrayaan-3  चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग करने और घूमने में शुरू से अंत तक क्षमता प्रदर्शित करने के लिए Chandrayaan-2 (2019) का अगला अभियान है। इसमें एक स्वदेशी प्रणोदन मॉड्यूल, लैंडर मॉड्यूल और एक रोवर शामिल है जिसका उद्देश्य अंतर-ग्रहीय मिशनों के लिए आवश्यक नयी प्रौद्योगिकियों को विकसित करना और प्रदर्शित करना है। प्रणोदन मॉड्यूल के अलावा लैंडर और रोवर विन्यास चंद्रमा की कक्षा से 100 किलोमीटर दूर है। चंद्रमा की कक्षा से पृथ्वी के वर्णक्रमीय और ध्रुवीय मीट्रिक मापों का अध्ययन करने के लिए इसमें ‘स्पेक्ट्रो-पोलेरिमेट्री ऑफ हैबिटेबल प्लैनेट अर्थ’ (शेप) पेलोड लगा है। Chandrayaan-3 अभियान का उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग का प्रदर्शन करना, चंद्रमा पर रोवर के चलने और चंद्राम की सतह पर यथा स्थान वैज्ञानिक प्रयोगों का संचालन करना है।

लैंडर में एक विशिष्ट चंद्र स्थल पर सॉफ्ट लैंडिंग करने और रोवर को तैनात करने की क्षमता होगी जो अपनी गतिशीलता के दौरान चंद्रमा की सतह का यथा स्थान रासायनिक विश्लेषण करेगा। लैंडर और रोवर के पास चंद्रमा की सतह पर प्रयोग करने के लिए वैज्ञानिक पेलोड हैं।

सनी देओल की गदर ने मचाया कहर, बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ पार

मुंबई। सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. बुधवार को फिल्म के निर्माताओं ने यह जानकारी साझा की. निर्देशक अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित की गई यह फिल्म सनी देयोल की 2001 में आई हिट फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ का सीक्वल है. फिल्म में सनी ने तारा सिंह का किरदार निभाया है. फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

फिल्म ‘गदर 2’ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारतीय सिनेमा में एक नया इतिहास रच दिया है. स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी पर फिल्म ने पिछले दो दशकों में सबसे ज्यादा कमाई की. गदर-2 ने 5 वे दिन 55.40 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए. कुल 228.98 करोड़ की कमाई कर ली है.

­शिक्षा नगरी कोटा में फिर छात्र ने किया सुसाइड, 8 महीने में 20 मामले आए सामने

कोटा। शिक्षा नगरी से एक बार छात्र के आत्महत्या का मामला सामने आया है. स्वतंत्रता दिवस की शाम राजस्थान की शिक्षा नगरी कही जाने वाली कोटा शहर में एक और कोचिंग स्टूडेंट फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्र का नाम वाल्मीकि प्रसाद जांगिड़ है जो बिहार के गया का रहने वाला था. मृतक छात्र की उम्र 18 साल बताई जा रही है छात्र वाल्मीकी करीब 7 महीने पहले कोटा आया था. मृतक छात्र महावीर नगर थर्ड इलाके में किराए के मकान में रहता था. फिलहार मृतक छात्र के परिजन को सूचना दे दी गई है. घटना के बाद शव को नए हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है. महावीर नगर थाना ASI हरवीर ने बताया कि मृतक 6-7 महीने पहले ही कोटा आया था और यहां रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था. 15 अगस्त को कोचिंग में छुट्टी होने के कारण छात्र दिनभर अपने कमरे से बाहर नहीं आया था और देर शाम जब उसके मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो गेट नहीं खोलने पर पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद जब पुलिस ने रात 8 बजे मौके पर जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था गेट तोड़ने पर स्टूडेंट फांसी पर लटका हुआ पाया गया. पुलिस के मुताबिक छात्र ने गेट के रोशनदान से साफी लगाकर गले में फंदा बनाया था. अभी तक पुलिस को स्टूडेंट के कमरे से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है.

शिक्षा नगरी से सुसाइड नगरी बन रहा कोटा गौरतलब है कि कोटा में इस साल अब तक 20  स्टूडेंट मौत को गले लगा चुके हैं. कोटा में हो रही छात्रों के आत्महत्या के मामले में राज्य के सीएम गहलोत ने भी दुख जताया था. उन्होने चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि मां-बाप को बच्चो के ऊपर किसी भी तरह का प्रेशर नही देना चाहिए. अगस्त महीने में कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड का यह चौथा मामला है.

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम गहलोत का मास्टर स्ट्रोक

जयपुर। सीएम अशोक गहलोत ने आजादी के 76 साल पूरे होने के जश्न में राजस्थान वासियों का सौगात दी है. सीएम गहलोत ने इस मौके पर प्रदेशवासियों के लिए नि:शुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का शुभारंभ किया. सीएम गहलोत ने आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के लिए इस योजना की शुरूआत की है. नि:शुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के जरिए प्रदेश के नवगठित सहित सभी जिला और ब्लॉक मुख्यालयों में उचित मूल्य की 25 हजार से अधिक दुकानों पर राशन किट मिलेगी. इस योजना से सीधे तौर पर 1 करोड़ से अधिक परिवारों के 5 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा. राज्य सरकार से मिली जानकारी के अनुसार इस योजना पर सालाना 4500 करोड़ रुपए खर्च आएगा. स्वतंत्रता दिवक पर योजना का शुभारंभ करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि हम जनता के लिए योजनाएं लाकर कोई अहसान नहीं कर रहे हैं और फूड पैकेट से महंगाई में राहत के साथ जरूरतमंद की जरूरतें भी पूरी होंगी.

इस योजना के तहत जो फूड पैकेट वितरित किए जाएगे उनमें एक लीटर सोयाबीन रिफाइंड तेल, एक किलो आयोडीन नमक, एक किलो चीनी, एक किलो चना दाल, 100 ग्राम धनिया पाउडर, 100 ग्राम मिर्च पाउडर एवं 50 ग्राम हल्दी पाउडर दिया जाएगा.

इस योजना के तहत 1 करोड़ परिवार के करीब 5 करोड़ लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा. इस योजना का लाभ हर जिले मे कलेक्टर के माध्यम दिया जाएगा.

मौजूदा वक्त में NFSA के तहत जयपुर जिले मे 7 लाख 51 हजार परिवार जुड़े हुए हैं. इन लोगो को राशन कार्डल परियोजना का लाभ मिलेगा. इस योजना से परिवार पर खाद्य सामग्री के लिए होने वाले खर्चे में कमी आएगी. सरकार उचित मूल्य की दुकानों पर लाभार्थी को प्रकिया के तहत हर महीनें फूड पैकेट भिजवाएगी.

इस तरह ले योजना का लाभ

मुख्यमंत्री निशुल्क योजना का लाभ लेने के लिए आपको एक प्रकिया से गुजरना होगा. इस प्रकिया में उचित मूल्य की दुकान पर आपको पॉस मशीन पर अपना आधार नंबर दर्ज करवाना होगा. फिर बॉयोमेट्रिक के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाएगा. इस ओटीपी को दर्ज करने के बाद ही आप इस योजना का लाभ ले पाएंगे. इस योजना में मुख्य रुप से राशन कार्ड धारक परिवारों का शामिल किया गया है. साथ ही जिस परिवार ने महंगाई राहत कैम्प में अपना पंजीकरण करवाया है उस परिवार को भी इस योजना का लाभ मिलेगा. वर्तमान में 93 लाख से अधिक परिवार इसमें पंजीकरण करवा चुके हैं.

इस योजना के लिए निम्न पैमानों पर उतरना होगा खरा

  • राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए
  • NFSA योजना में शामिल होना चाहिए नाम
  • आवेदन करते समय जनाधार कार्ड होना जरुरी

सीएम निशुल्क फूड पैकेट योजना की शुरुआत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत की गई है. इस योजना को उद्देशय गरीबों का खाद्य सुरक्षा प्रदान करना है. इस योजना की घोषणा 10 फरवरी को हुई थी. इस योजना के जरिए गरीब की रसोई में सरकार 4 किलो का फूड पैकेट देगी. सीएम गहलोत की इस योजना से आम जन को कितनी राहत मिलती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. इससे पहले भी सीएम गहलोत ने सस्ती बिजली, पानी, और रसोई गैस के जरिए आमजन का राहत देने की कोशिस की है. अब देखने वाली बात यह होगी की इन सभी योजनाओं का साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में किस तरह असर पड़ेगा.

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित ‘सदैव अटैल’ जाकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पांचवीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इनके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने भी ‘भारत रत्न’ वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की।

कई केंद्रीय मंत्रियों और सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के नेताओं ने भी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया। सदैव अटल वाजपेयी का स्मारक है। वर्ष 2018 में आज ही के दिन दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उनका लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने में भारत के 140 करोड़ लोगों के साथ मैं भी शामिल हूं। उनके नेतृत्व से भारत को बहुत लाभ हुआ। उन्होंने हमारे देश की प्रगति को बढ़ावा देने और इसे विभिन्न क्षेत्रों में 21 वीं सदी में ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व से और सुशासन पर उनके ध्यान से एक महत्वपूर्ण अवधि के दौरान भारत के भाग्य को आकार मिला। उन्होंने कहा कि वाजपेयी की विरासत सभी को प्रेरित करती है।

बिरला ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पर भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी के कोटिशः कार्यकर्ताओं के प्रेरणा-पुंज, सेवा व सुशासन के पथ प्रदर्शक, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन करता हूं। उन्होंने भारत में नए राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। गरीब कल्याण के प्रति उनका समर्पण सदैव हमारा पथ प्रशस्त करेगा।

शाह ने वाजपेयी को भारतीय राजनीति का ‘अजातशत्रु’ बताया और कहा कि उन्होंने विचारधारा व सिद्धांतों पर आधारित राजनीति के सबसे उच्च मानक स्थापित किए। उन्होंने कहा राष्ट्रसेवा की अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से एक तरफ उन्होंने सुशासन की नींव रखी तो दूसरी ओर उन्होंने पोखरण में परमाणु परीक्षण कर पूरे विश्व को भारत के सामर्थ्य का परिचय कराया। अपने संगठन कौशल से पार्टी को शून्य से शिखर तक पहुंचाने में अमूल्य योगदान देने वाले ऐसे युगपुरुष को उनकी पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन।

राजनाथ सिंह ने कहा अटलजी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें स्मरण एवं नमन करता हूं। उन्होंने देश को विकास और सुशासन के पथ पर अग्रसर किया। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।

वाजपेयी को 2015 में देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ प्रदान किया गया था। वाजपेयी भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में एक थे। वह तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। उनका पहला कार्यकाल 1996 में मात्र 13 दिनों का था। इसके बाद, वह 1998 में फिर प्रधानमंत्री बनें और उन्होंने 13 महीने तक इस पद को संभाला। वर्ष 1999 में वह तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। वह पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी नेता थे, जिन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 5 वीं पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि.

नयी दिल्ली। आज देश के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 5वीं पुण्यतिथि है. इस अवसर पर सैदव अटल स्मारक पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. प्रार्थना सभा से पहले स्व, अटल बिहारी वाजपेयी को  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

वर्ष 2018 में आज ही के दिन दिल्ली के AIIMS हास्पिटल में अटल जी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था. पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने में भारत के 140 करोड़ लोगों के साथ मैं भी शामिल हूं. उनके नेतृत्व से भारत को बहुत लाभ हुआ. उन्होंने हमारे देश की प्रगति को बढ़ावा देने और इसे विभिन्न क्षेत्रों में 21 वीं सदी में ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’

पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “मैं भारत के 140 करोड़ लोगों के साथ मिलकर उल्लेखनीय अटल जी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके नेतृत्व से भारत को बहुत लाभ हुआ। उन्होंने हमारे देश की प्रगति को बढ़ावा देने और कई क्षेत्रों में इसे 21वीं सदी में ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई”

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व से और सुशासन पर उनके ध्यान से एक महत्वपूर्ण अवधि के दौरान भारत के भाग्य को आकार मिला. उन्होंने कहा कि वाजपेयी की विरासत सभी को प्रेरित करती है.

भाजपा पार्टी को शून्य से शिखर तक पहुंचाने अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान अमूल्य रहा. वाजपेयी को 2015 में देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ प्रदान किया गया था. वाजपेयी भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में एक थे. वह तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने. उनका पहला कार्यकाल 1996 में मात्र 13 दिनों का था. इसके बाद, वह 1998 में फिर प्रधानमंत्री बनें और उन्होंने 13 महीने तक इस पद को संभाला. वर्ष 1999 में वह तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने. वह पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी नेता थे, जिन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया.

आजादी के लाल किले पर जश्न से कांग्रेस का बायकाट, ये रही वजह ?

दिल्ली। भारत की आजादी को 76 साल पूरे हो गए. 15 अगस्त 2023 को भारत ने अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. आजादी के जश्न के मौके पर राजधानी में लाल किले में भव्य कार्यक्रम किया. लाल किले की प्राचीर से तिरंगा झण्ड़ा फहराया. लेकिन इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस ने हिस्सा नही लिया. कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कुर्सी भी खाली नजर आई. साथ ही कांग्रेस पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी औऱ राहुल गांधी भी इस पार्टी में शामिल नही हुए.

इस वजह से नही हुए शामिल

कांग्रेस पार्टी की और से यह बयान आया है कि उनको पार्टी के मुख्यालय पर  भी झण्डारोहण करना था साथ ही कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे अपनी सुरक्षा कारणों की वजह से जश्न में शामिल नही हो पाए. खरगे ने कहा मुक्षे प्रोटोकॉल के हिसाब से सुबह 9 बजकर 20 मिनिट पर झण्डा फहराना था. इस वजह से वे लाल किले के जश्न में शामिल नही हो पाए. साथ ही सुरक्षा कारणों को लेकर भी खरगे ने कहा कि पीएम का प्रोटोकाल इतना अधिक होता है कि पीएम के जाने से पहले किसी को भी जाने नही दिया जाता है…..

इस पर भाजपा ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवार से ऊपर की सोचते ही नही है उनके लिए देश से पहले परिवार है. खरगे के बयान पर बीजेपी ने इसे बहानेबाजी बताते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस ने एसा पहली बार नही किया इससे पहले जब संसद भवन की नई बिल्डिगं का लोकार्पण हो रहा था तब भी कांग्रेस के नेता नही पहुंचे थे. पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस ने आज 140 करोड़ देशवासियों का अपमान किया है

कांग्रेस परिवार का आजादी के जश्न में शामिल नही होना यही दर्शाता है कि कांग्रेस और पीएम मोदी के बीच में खाई कितनी गहरी है फिलहाल इस मुद्दे का राजनीतिक हवा मिल गई है देखना यह होगा की क्या सच में खरगे या काग्रेस का आलाकमान से निर्देश मिले थे जश्न में नही जाने के या फिर कुछ और ?

Met Gala 2025: Bollywood Celebrities जिसने लूटी महफ़िल – शाहरुख, आलिया और भी कई सितारे ₹25,000 के अंदर बेस्ट Phones: Top 7 Smartphones with Best Features & Performance! महाशिवरात्रि 2025: जानिए पूजा विधि, मंत्र जाप और रहस्यमयी महत्व Naga Sadhu Facts: नागा साधुओं के बारे में 7 रोचक तथ्य: रहस्य, साधना और जीवनशैली Best Indoor Cat Breeds- सबसे अच्छी इनडोर बिल्लियाँ