अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद आसमान में खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जैसे- तकनीकी खराबी, बम की धमकियां और रनवे पर चिंगारियों जैसी घटनाओं ने भारत सहित दुनियाभर में विमानन सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी हैं। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को एयर इंडिया की फ्लाइट AI315 जो हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आ रही थी, लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही वापस हांगकांग लौट गई। ये विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर था। यह विमान विश्वस्तरीय आधुनिक विमानों में गिना जाता है। एयरलाइन ने तकनीकी खराबी की पुष्टि तो की, लेकिन ये साफ नहीं किया कि विमान में किस स्तर की दिक्कत आई थी। विमान में कितने यात्री थे, ये जानकारी भी सार्वजनिक नहीं की गई। ये पहली घटना नहीं थी। रविवार को लंदन से चेन्नई और फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रहे दो बोइंग ड्रीमलाइनर विमानों को भी बीच रास्ते से लौटना पड़ा।
ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA35, जो चेन्नई आने वाली थी, टेकऑफ के दो घंटे बाद फ्लैप फेल होने के कारण हीथ्रो एयरपोर्ट उतरना पड़ा। यात्रियों के लिए यह दो घंटे का सफर किसी डरावने सपने से कम नहीं रहा है। वहीं, जर्मनी से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की फ्लाइट LH752 को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी के बाद हैदराबाद एयरपोर्ट पर सभी SOP अपनाए गए, लेकिन विमान को भारत में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। मजबूरी में विमान फ्रैंकफर्ट लौट गया। वहीं, जर्मनी से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की फ्लाइट LH752 को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी के बाद हैदराबाद एयरपोर्ट पर सभी SOP अपनाए गए, लेकिन विमान को भारत में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। मजबूरी में विमान फ्रैंकफर्ट लौट गया।
बाल-बाल बचे हज यात्री, पहिए से निकली चिंगारी और धुआं
लखनऊ एयरपोर्ट पर सऊदी अरबिया रविवार सुबह एयरलाइंस की फ्लाइट SV-3112 की लैंडिंग के वक्त पहिए से चिंगारी व धुआं निकलने लगा। विमान में 250 से ज्यादा हज यात्री सवार थे। पायलट ने समझदारी दिखाई और विमान को तुरंत रोक दिया। बड़ी दुर्घटना टल गई। एयरपोर्ट फायर टीम ने 20 मिनट में हालात संभाले।
5 घंटे बिना AC में फंसे यात्री
इसी बीच दुबई से जयपुर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-196 भी यात्रियों की परेशानी का कारण बनी। तकनीकी खराबी के चलते विमान पांच घंटे देरी से रवाना हुआ। इस दौरान न AC चला, न पानी मिला। सोशल मीडिया पर फ्लाइट के अंदर गर्मी से परेशान यात्रियों का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें लोग कागज से खुद हवा करते दिख रहे है।