Monday, February 23, 2026
HomePush NotificationAI Impact Summit 2026 का भारत में होना पूरे ग्लोबल साउथ के...

AI Impact Summit 2026 का भारत में होना पूरे ग्लोबल साउथ के लिए गर्व का विषय’, बोले पीएम मोदी, बताया AI का MANAV विजन

India AI Impact Summit 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा समिट का भारत में होना पूरे ग्लोबल साउथ के लिए गर्व की बात है। भारत नई टेक्नोलॉजी बनाता है, उसे तेजी से अपनाता भी है. इसके साथ ही उन्होंने AI का MANAV विजन भी बताया।

AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी ने आज नई दिल्ली में India AI Impact Summit 2026 का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी का देश है. सबसे बड़े टेक टैलेंट पूल का केंद्र है. यह सबसे बड़े टेक इनेबल्ड इकोसिस्टम का उदाहरण है. इस समिट का भारत में होना भारत के साथ ही पूरे ग्लोबल साउथ के लिए गर्व का विषय है.’

‘आज मशीन लर्निंग से लर्निंग मशीन तक का सफर तेज भी है’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, ‘मानव इतिहास में हर कुछ शताब्दियों के बाद एक टर्निंग प्वाइंट आता है और वो सभ्यता की दिशा रिसेट करता है और वहीं से विकास की रफ्तार बदलती है. आज मशीन लर्निंग से लर्निंग मशीन तक का सफर तेज भी है, गहरा भी है, व्यापक भी है. इसलिए हमें विजन भी बड़ा रखना है और जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी निभानी है. वर्तमान पीढ़ी के साथ ही हमें इस बात की भी चिंता करनी है कि आने वाली पीढ़ियों के हाथों में हम AI का क्या स्वरूप सौंपकर जाएंगे.’

AI के लिए MANAV विजन प्रस्तुत किया

मोदी ने कहा, “AI को मशीन केंद्रित से मानव केंद्रित कैसे बनाएं, संवेदनशील और उत्तरदायी कैसे बनाएं. यही इस ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट का मूल उद्देश्य है. आज नई दिल्ली AI समिट में, मैं AI के लिए MANAV विजन प्रस्तुत करता हूं. MANAV का मतलब है इंसान. MANAV में, M का मतलब है नैतिक और एथिकल सिस्टम. A का मतलब है जवाबदेह शासन. N का मतलब है राष्ट्रीय संप्रभुता. A का मतलब है सुलभ और समावेशी. V का मतलब है वैध और जायज. AI हमारे काम को और अधिक स्मार्ट, ज़्यादा कुशल और असरदार बनाएगा…यह नवाचार, उद्यमिता और नई इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा मौका है.”

ये भी पढ़ें: रोजाना की धमकी से परेशान पब्लिक को कब मिल पाएगी राहत

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular