Monday, March 2, 2026
Homeकर्नाटकाAcid Attack : देश में साल 2022 के दौरान बेंगलुरु में हुए...

Acid Attack : देश में साल 2022 के दौरान बेंगलुरु में हुए महिलाओं पर सबसे ज्यादा तेजाबी हमले

बेंगलुरु। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ओर से जारी हालिया रिपोर्ट में कहा गया कि 2022 में देश में महिलाओं के खिलाफ तेजाब हमले के सबसे ज्यादा मामले बेंगलुरु में दर्ज किए गए। बेंगलुरु पुलिस ने तेजाब हमले के छह मामले दर्ज किए।

आंकड़ों के मुताबिक एनसीआरबी के आंकड़े में सूचीबद्ध 19 महानगरीय शहरों में से बेंगलुरु सूची में शीर्ष पर है, जहां पिछले साल आठ महिलाएं तेजाब हमले का शिकार हुईं। दूसरे स्थान पर दिल्ली है जहां 2022 में सात महिलाएं तेजाब हमलों का शिकार हुईं। इसके बाद अहमदाबाद तीसरे स्थान पर रहा जहां ऐसे पांच मामले दर्ज किए गए।

एनसीआरबी के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि राष्ट्रीय राजधानी (दिल्ली) में तेजाब हमले के प्रयास के सात मामले दर्ज किए गए, इसके बाद बेंगलुरु में पिछले साल ऐसे तीन मामले दर्ज किए गए।

हैदराबाद और अहमदाबाद जैसे महानगरीय शहरों ने 2022 में हमले के प्रयास के दो मामले दर्ज किए।

पिछले साल बेंगलुरु को झकझोर देने वाले तेजाब हमले के प्रमुख मामलों में से 24 वर्षीय एम.कॉम छात्रा पर तेजाब हमले का मामला था। छात्रा पर 28 अप्रैल को उस समय हमला किया गया था जब वह काम पर जा रही थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी कई सालों से महिला का पीछा कर रहा था।

आरोपी ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था और जब उसने प्रस्ताव ठुकरा दिया तो आरोपी ने उस पर तेजाब फेंक दिया था। आरोपी को बाद में मई में तिरुवन्नमलाई आश्रम से पकड़ा गया जहां वह कथित तौर पर एक ‘‘स्वामी’’ के भेष में छिपा हुआ था। जून 2023 में पीड़िता को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के कार्यालय द्वारा उनके सचिवालय में अनुबंध के आधार पर नौकरी की पेशकश की गई थी।

इसी तरह का एक और मामला 10 जून, 2022 को सामने आया था जिसमें एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी महिला मित्र के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया था क्योंकि उसने उसका विवाह प्रस्ताव ठुकरा दिया था।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular