Monday, March 16, 2026
Homeताजा खबरAccident in Bundi : दीपावली के दिन मातम, सड़क हादसे में एक...

Accident in Bundi : दीपावली के दिन मातम, सड़क हादसे में एक परिवार के चार सदस्यों की मौत

कोटा। राजस्थान के बूंदी जिले में रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर कार के एक ट्रक से टकरा जाने पर कार सवार मध्य प्रदेश के एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा हिंडोली थाना क्षेत्र में उस समय हुआ, जब पीड़ित पुष्कर जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले के गांगूखेड़ी गांव के रहने वाले देवी सिंह (50), उनकी पत्नी मानखोर कंवर (45), भाई राजाराम (40) और भतीजे जितेंद्र (20) के रूप में हुई है।

हिंडोली पुलिस थाने के अधिकारी मनोज सिकरवाल ने बताया कि हादसा देर रात करीब 12.30 बजे हुआ, जब चार लोगों को ले जा रही एसयूवी ने हिंडोली शहर के पास एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दिया।

सिकरवाल के अनुसार, एसयूवी संभवत: तेज रफ्तार में थी और ऐसा लगता है कि आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे वह उससे टकरा गई।

उन्होंने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सिकरवाल के मुताबिक, ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि चारों शव फिलहाल मुर्दाघर में रखवाए गए हैं और परिजनों के आने के बाद दिन में उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular