Udaipur ACB Trap: ACB ने उदयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए मांडवा थानाधिकारी निर्मल कुमार खत्री और कांस्टेबल भालाराम को 8 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. यह घूस NDPS एक्ट के केस में 4 लोगों को आरोपी नहीं बनाने के लिए मांगी गई थी.
ACB टीम ने योजना बनाकर दोनों को दबोचा
शिकायत मिलने के बाद ACB टीम ने योजना बनाकर ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया और दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया. पूरी कार्रवाई को डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में अंजाम दिया गया, जबकि टीम का नेतृत्व ACB थानाधिकारी सोनू शेखावत ने किया.
20 लाख की मांगी थी घूस
ACB थानाधिकारी सोनू शेखावत ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी शिकायतकर्ता को लगातार डराते-धमकाते थे. वे कहते थे कि अगर पैसे नहीं दिए तो उसे और अन्य लोगों को केस में आरोपी बना दिया जाएगा और आरोपी नहीं बनाने के एवज में 20 लाख रुपए की घूस मांगी गई थी.
थाने के अंदर ही रिश्वत लेते पकड़ा
परेशान होकर शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया. शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी टीम ने योजना बनाकर ट्रैप कार्रवाई की. टीम ने माण्डवा थाने के अंदर ही SHO और कांस्टेबल को 8 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया.
ये भी पढ़ें: Iran Shot Down F-15: ईरान का बड़ा दावा, हार्मुज में मार गिराया F-15 फाइटर जेट, Video भी किया शेयर




