Friday, February 13, 2026
HomeCrime NewsBikaner ACB raid : ACB की बड़ी कार्रवाई, कनिष्ठ सहायक के 5...

Bikaner ACB raid : ACB की बड़ी कार्रवाई, कनिष्ठ सहायक के 5 ठिकानों पर छापा, 75 लाख नकद और करोड़ों की संपत्ति मिली

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने बीकानेर में कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार के 5 ठिकानों पर छापे मारकर आय से 938% अधिक संपत्ति का खुलासा किया। कार्रवाई में करीब 75 लाख रुपये नकद, 1 किलो से ज्यादा सोना, 2 किलो चांदी, बीकानेर व गांव में कई आलीशान मकान और 17 हेक्टेयर कृषि भूमि मिलने की पुष्टि हुई। मामले की जांच जारी है।

Bikaner ACB Raid : जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. के विभिन्न टीमों द्वारा बीकानेर शहर में 3 जगह, जयनारायण व्यॉस कॉलोनी, वैष्णोधाम के सामने मातेश्वरी एन्कलेव, जयपुर रोड़ बीकानेर, बागीनाडा छींपो का मोहल्ला गंगाशहर, बीकानेर एवं आरोपी के गांव पुनरासर व आरोपी के पदस्थापन ग्राम पंचायत कानासर, पंचायत समिति बाप, जिला फलोदी आज अलसुबह कार्यवाही करते हुए शुभकरण परिहार कनिष्ठ सहायक ग्राम पंचायत उदट, पंचायत समिति बाप, जिला फलोदी के विरुद्ध दर्ज आय से अधिक प्रकरण में आरोपी के करीब 5 ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो मुख्यालय जयपुर पर गोपनीय शिकायत प्राप्त हुई कि शुभकरण परिहार (छींपा) कनिष्ठ सहायक ग्राम पंचायत कानासर हाल उदट पंचायत समिति बाप, जिला फलोदी पद पर रहते हुए अपने वैध पारिश्रमिक से इतर भ्रष्ट तरीकों से भारी मात्रा में अवैध सम्पति अर्जित की है, जिसकी अनुमानित कीमत करोड़ो रूपये है।

गोपनीय शिकायत का एसीबी एसयू बीकानेर के द्वारा गोपनीय रूप से सत्यापन किया गया तो आरोपी के द्वारा अपनी वैध आय का 938 प्रतिशत अधिक अवैध परिसम्पतियां अर्जित करने के तथ्य मिलने पर प्रकरण दर्ज करवाया गया। इसी क्रम में भूवन भुषण यादव, उपमहानिरीक्षक ए सी बी रेंज बीकानेर के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार एसीबी चौकी बीकानेर व एसीबी चौकी एसयू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार मय टीम के नेतृत्व में सक्षम न्यायालय से तलाशी वारण्ट प्राप्त किये जाकर ब्यूरो की विभिन्न टीमों द्वारा अल सुबह आरोपी के 5 ठिकानों पर सर्च कार्यवाही की गई।

(1) अब तक की गई सर्च कार्यवाही में आरोपी की निम्न अवैध परिसम्पतिया मिलने की पुष्टि हुई है, जो निम्न प्रकार से है-

(2) आरोपी के रहवासी मकान संख्या 10 मातेश्वरी इन्कलेव कॉलोनी, वैष्णोधाम के सामने से करीब 75 लाख रूपये नकद मिलने की पुष्टि हुई है।

(3) आरोपी के रहवासी मकान संख्या 10 मातेश्वरी इन्कलेव कॉलोनी, वैष्णोधाम एवं बागीनाडा छींपो का मोहल्ला गंगाशहर, बीकानेर से 1 किलो से अधिक सोना और करीब 2 किलो चांदी मिलने की पुष्टि हुई है।

(4) आरोपी के तीन आलीशान मकान बीकानेर शहर में है।

(5) आरोपी के एक आलीशान मकान गांव पुनरासर में है।

(6) आरोपी के पास करीब 17 हैक्टर कृषि भूमि है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में मौके पर विभिन्न स्थानों पर सर्च कार्यवाही जारी है, मामले में एसीबी द्वारा आय से अधिक सम्पति अर्जित करने के प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular